फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaiswal triggers controvery over sexist remark

क्रिकेट से महिलाओं को जोड़ा, मुश्किल में कोयला मंत्री

Tue, 02 Oct 2012 07:14 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 02 Oct 2012 07:14 PM IST
विज्ञापन
jaiswal triggers controvery over sexist remark
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल महिलाओं के बारे में विवादित बयान देकर मुश्किल में फंस गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्नियों के बारे में दिए गए बयान के लिए जायसवाल से माफी मांगने को कहा है। वहीं भाजपा ने जायसवाल के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में जायसवाल ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, 'नई- नई जीत और नई-नई शादी का अलग महत्व है। जिस तरह समय के साथ जीत पुरानी पड़ जाती है उसी तरह समय के साथ पत्नी भी पुरानी होती जाती है।'
विज्ञापन


हालांकि श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। जायसवाल ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। कोयला मंत्री ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के संदर्भ में वे यह बात कह रहे थे। वहीं कांग्रेस ने जायसवाल के बयान को उनकी व्यक्तिगत सोच बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed