फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jairam Ramesh praises Modi, Congress outrage

जयराम के मोदी 'प्रेम' से कांग्रेस खफा

Thu, 19 Jun 2014 06:29 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jun 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
Jairam Ramesh praises Modi, Congress outrage

मोदी के समर्थन में लगातार कांग्रेस नेता आते दिख रहे हैं। पहले शशि थरूर के बाद अब जयराम रमेश ने मोदी की तारीफ की है। हालांकि उनकी तारीफ पर कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


पार्टी ने जयराम रमेश के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भारत का रिचर्ड निक्सन बनने की क्षमता है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है, "केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश खुद इस बारे में साफ कर सकते हैं कि आखिर वह कहना क्या चाहते हैं।" इस बारे में बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा, "जयराम रमेश बुद्धिजीवी और राजनीतिक विद्वान व्यक्ति हैं। केवल वही जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा या कहा। आप इस बारे में उन्हीं से पूछ लीजिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने बयान से खुद को किया अलग

Jairam Ramesh praises Modi, Congress outrage

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "वह नहीं जानते कि जयराम ने यह बात किस संदर्भ में कही। निक्सन अमेरिका के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वाटरगेट स्कैंडल के सामने आने पर इस्तीफा दे दिया था।"

राज बब्बर ही नहीं जयराम के बयान पर आपत्ति जताते हुए पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर मोदी निक्सन हैं तो क्या रमेश उनके हेनरी किसिंजर हैं। बता दें कि किसिंजर ने निक्सन के राष्ट्रपति रहते हुए विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद संभाला था।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "कई मायनों में मोदी निक्सन की तरह हैं जिन्होंने चीन के साथ अमेरिका के तार जोड़े थे। चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्तों के मामले में मोदी भारत के निक्सन बन सकते हैं।"

मोदी की तुलना निक्सन से

Jairam Ramesh praises Modi, Congress outrage

हालांकि उन्होंने यह भी कहा, "अगर हमने नवाज शरीफ को न्यौता दिया होता तो यह कहकर हमारी आलोचना की जाती कि हम उन्हें बिरयानी खिला रहे हैं लेकिन अब तो साड़ियां और शालों का आदान-प्रदान हो रहा है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "अगर मनमोहन सिंह ने ऐसा कोई व्यावहारिक कदम उठाया होता तो भाजपा उनकी आलोचना करती लेकिन अगर मोदी ऐसा कदम उठाएं तो हम उन पर सवाल उठाने की स्थिति में नहीं हैं।"

ये कोई पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस के किसी नेता ने इस तरह से मोदी की तारीफ की हो। इससे पहले शशि थरूर ने भी मोदी के समर्थन में बयान दिए थे। जिससे पार्टी ने अपना पल्ला झाड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed