फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jairam ramesh coment on congress Senior leadership

'कांग्रेस में 60 की उम्र पार नेताओं का युग खत्म'

Mon, 19 Oct 2015 12:44 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
jairam ramesh coment on congress Senior leadership

राहुल गांधी की अगुवाई वाली पार्टी में 60 से अधिक उम्र के कांग्रेसियों को शायद ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिले। उन्हें सलाहकार की भूमिका तक सीमित रखा जा सकता है।

विज्ञापन


इस बात के संकेत खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दिए हैं। रमेश के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष इस समय अपनी टीम बनाने में व्यस्त हैं।

जब वह पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे तो उनके साथ एक नई टीम होगी।पूर्व पर्यावरण मंत्री रमेश के मुताबिक पार्टी नेतृत्व में अगला बदलाव निश्चित रूप से पीढ़ियों का बदलाव होगा, जैसा कि इंदिरा गांधी के हत्या के बाद राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर हुआ था।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि हमें पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर 30 और 40 वय के लोगों को लेना चाहिए। 60, 70 और 80 की उम्र वालों का समय खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की औसत आयु 28 वर्ष है और यह पार्टी में झलकना चाहिए। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या 60 से अधिक उम्र के नेताओं को जबरदस्ती निकाले जाने से पहले खुद ही सम्मानजनक विदाई ले लेनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि पार्टी में नए और पुरानों का मिश्रण होगा।

राहुल गांधी की टीम में होंगे नए चेहरे

jairam ramesh coment on congress Senior leadership

रमेश ने 70 से अधिक उम्र के नेताओं को सम्मानजनक विदाई का सुझाव देते हुए कहा कि राहुल वरिष्ठ नेताओं के साथ वैसा व्यवहार नहीं करेंगे, जैसा मोदी ने किया। मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, जसवंत समेत सभी को साइबेरिया भेज दिया है।

पूर्व मंत्री ने इस साल की शुरुआत की उम्मीद जताई थी कि राहुल 2015 में पार्टी की कमान संभाल लेंगे। अब उनका कहना है कि इसमें समय लग रहा है क्योंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने नेतृत्व में पार्टी को नया आकार देने के काम में जुटे हैं।

रमेश के मुताबिक राहुल जब अध्यक्ष बनेंगे, तब यह एक व्यक्ति का पद ग्रहण करना नहीं होगा। पूरी टीम बदली जाएगी। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि बिहार चुनाव की लड़ाई से कांग्रेस गायब है।

दिल्ली चुनाव परिणामों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये चुनाव मोदी के ताबूत में दूसरी कील साबित होंगे। रमेश ने राहुल के ‘सूट-बूट वाली सरकार’ वाले कटाक्ष का भी बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed