फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jagannath yatra starts, Gujarat CM made a unique record

जगन्नाथ यात्रा शुरू, सीएम आनंदीबेन का अनोखा रिकॉर्ड

Sun, 29 Jun 2014 10:34 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, (पुरी,अहमदाबाद)
एजेंसी/अमर उजाला, (पुरी,अहमदाबाद) Updated Sun, 29 Jun 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
jagannath yatra starts, Gujarat CM made a unique record

उड़ीसा के पुरी में रथयात्रा महोत्सव की भव्य शुरूआत हो गई है।

विज्ञापन


नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए देश-दुनिया लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं।

12वीं शताब्दी में बने भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और उनकी बहन देवी सुभद्रा के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार लायंस गेट के बाहर इस मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा नजर आया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

jagannath yatra starts, Gujarat CM made a unique record

भगवान जगन्नाथ को लाल और पीला रंग धारण किए नंद घोष से सज्जित 16 पहियों वाले रथ में, बलभद्र को लाल और हरे ताम्र ध्वज लगे 14 पहियों वाले रथ और देवी सुभद्रा को लाल और काले देवदालना से सजे 12 पहियों वाले रथ में बैठाया गया।

पारंपरिक रीति रिवाज के मुताबिक रथयात्रा की शुरुआत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ के आगे ‘छेरा पहारा’ (सोने के झाडू बुहारने) की रस्म के साथ शुरू हुई।

इसके बाद तीनों रथों को भगवान जगन्नाथ की मौसी के घर ‘गुडीचा मंदिर’ की ओर से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदीबेन ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

jagannath yatra starts, Gujarat CM made a unique record

अहमदाबाद में गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भगवान जगन्नाथ की 137वीं रथ यात्रा के पहले इसके मार्ग में सोने का झाड़ू लगाने की ‘पहिंद विधि’ कर एक और अनूठा रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

वर्ष 1878 से यहां जमालपुर क्षेत्र में स्थित करीब 400 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर से निकल रही रथ यात्रा में यह पहला मौका था, जब किसी महिला ने ‘पहिंद विधि’ की हो।

इससे पहले लगभग एक दशक तक तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी सोने का झाड़ू लगा कर रथयात्रा को रवाना करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed