फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jagan mohan reddy blame rahul gandhi on telangana and ordinance

'बेटे को PM बनाना चाहती थीं, सो आंध्र बांट दिया'

Sat, 05 Oct 2013 04:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
jagan mohan reddy blame rahul gandhi on telangana and ordinance

तेलंगाना के गठन को कैबिनेट की मंजूरी के बाद से आंध्र प्रदेश में सियासी उबाल आ गया है।

विज्ञापन


वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि यदि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर दागी सांसदों और विधायकों को बचाने वाले विवादित अध्यादेश को वापस लिया जा सकता है तो फिर तेलंगाना को क्यों नहीं।

विज्ञापन

जगन ने सोनिया गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने राज्य का बंटवारा किया है। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, "कोई अपने बेटे को पीएम बनाना चाहता था, इसलिए आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर दिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

जगन का कहना है कि तेलंगाना को कैबिनेट की मंजूरी जनादेश का अपमान है। सरकार ने बहुसंख्यक जनता की अवहेलना करते हुए इसे हरी झंडी दी। सच तो ये है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सियासी फायदे के लिए यह कदम उठाया गया। 


इधर, तेलंगाना गठन के विरोध में वाईएस जगन शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। वाईएसआरसी के हजारों कार्यकर्ता जगन के लोटस पाउंड आवास के बाहर जमा हैं।

यह दूसरी बार है जब जगन अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। पिछले महीने चंचलगूडा जेल में आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के विरोध में वे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे थे, हालांकि यह अनशन महज पांचवें दिन ही खत्म हो गया था।


वहीं, तेलंगाना गठन के विरोध में सीमांध्रा और रायलसीमा इलाके में दूसरे दिन भी बंद होने से जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा।

48 घंटे बंद का आयोजन आंध्र प्रदेश नॉन गजटेड ऑफिसर्स (एपीएनजीओ) और संयुक्त आंध्र समर्थकों ने किया। वहीं वाईएसआर कांग्रेस ने गैर-तेलंगाना इलाकों में कामबंद की घोषणा की है।

तटीय आंध्र और रायलसीमा इलाके के 13 जिलों में इलाके के स्कूल, कॉलेज, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद हैं। बंद से सबसे अधिक आंध्र का तटीय इलाका प्रभावित हुआ।

आईजी द्वारका तिरुमल राव (तटीय आंध्र) ने बताया, 'इन इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। यदि आंदोलन शांतिपूर्ण रहा तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन यदि प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की तो उचित कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed