{"_id":"7b992e5c-a081-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"jagadish-shettar-will-be-bjp-s-cm-candidate-for-karna-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में सत्ता में लौटे तो शेट्टार ही होंगे सीएम: राजनाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कर्नाटक में सत्ता में लौटे तो शेट्टार ही होंगे सीएम: राजनाथ
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में लौटी तो मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ही होंगे।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।
भाजपा मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कर्नाटक की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पार्टी को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, बेहतर होता कि येदियुरप्पा के खिलाफ कोई आरोप नहीं होते।
विज्ञापन
चुनावी सभा में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ सिंह सोमवार सुबह बंगलूरू के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनके विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पार्टी मुख्यालय से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भाजपा में फिर से मंथन शुरू हो गया है कि सुरक्षा कारणों से पार्टी के एक से ज्यादा नेताओं को एक ही विमान में सफर नहीं करना चाहिए।