फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ITI enterant's photo replaced by a photo of dog in his admit card

एडमिट कार्ड पर छात्र की जगह कुत्ते की फोटो

Sun, 28 Jun 2015 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Jun 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
ITI enterant's photo replaced by a photo of dog in his admit card

पश्चिम बंगाल में राज्य स्तर पर वोकेशनल कोर्स के लिए होने वाली सीईटी परीक्षा में एक छात्र के एडमिट कार्ड को लेकर कुछ ऐसा हंगामा हुआ कि जिसे सुनकर आप हैरान तो होंगे ही साथ ही हंसी भी आएगी। इस साल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड शनिवार को जारी हुए।

विज्ञापन


उसी दौरान आईटीआई के एक प्रवेश परीक्षार्थी सौम्यदीप महतो ने जब अपना कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करके निकाला तो वो चौंक गए।

18 वर्षीय महतो ने जब आईटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड निकाला तो देखा कि उनकी फोटो की जगह एक कुत्ते की फोटो लगी है। जबकि कार्ड पर नाम और पता उन्हीं का छपा था।
विज्ञापन


महतो ने तुरंत ही इसकी जानकारी उस क्षेत्र के नोडल अधिकारी को दी। इसके बाद परीक्षा नियंत्रण विभाग ने तुरंत ही इस पर कार्यवाही करते और कुत्ते का फोटो हटाकर नया एडमिट कार्ड जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में रविवार को महतो ने अपनी नए कार्ड के साथ परीक्षा दी। महतो से इसी साल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा पास की है। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने बताया कि इस पूरी घटना के जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed