{"_id":"c3ce85a2-76a4-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"italian-helicopter-firm-had-kept-217-crore-for-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतालवी कंपनी का था घूस के लिए 217 करोड़ का बजट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इतालवी कंपनी का था घूस के लिए 217 करोड़ का बजट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में सरकारी नियंत्रण वाली कंपनी आगस्ता वेस्टलैंड ने भारत से 3600 करोड़ रुपये के 12 हेलीकॉप्टरों का सौदा करने के लिए घूस की रकम पहले से तय कर ली थी। तय योजना के अनुसार 217 करोड़ रुपये की रकम घूस देने के लिए अलग से रखी गई थी।
विज्ञापन
इटली की कोर्ट में दाखिल की गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने यह पैसा इसलिए अलग से रखा था ताकि हेलीकॉप्टर सौदे के पैमाने में बदलाव कराया जा सके। भारत से सौदा तय कराने के लिए बिचौलिए ने अगस्टा वेस्टलेंड के सामने यह शर्त रखी कि यदि कुल सौदे की 7.5 फीसदी रकम उसे मिलती है तो वह सौदा तय करा देगा।
विज्ञापन
इसके बाद घूस देने की रकम को बढ़ाकर 362 करोड़ रुपये कर दिया गया। ट्यूनीशिया और भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों के बीच रिश्वत के लेन-देन का खेल अभी चल ही रहा था कि घोटाले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
फिनमेकेनिका के सीईओ गेसेप ओरसी और आगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ ब्रूनो ने 217 करोड़ की घूस मुख्य दलाल क्रिश्चियन मिशेल को दी थी। दस्तावेजों के मुताबिक मिशेल को यह रकम घूस के लिए या सौदा पटाने के लिए दी गई थी।
त्यागी के बचाव में उतरे जसवंत
पूर्व रक्षामंत्री जसवंत सिंह हेलीकाप्टर घूसकांड में संदेह के घेरे में आए पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के बचाव में उतर आए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि त्यागी पर अनर्गल आरोप लगाना देश और वायुसेना, दोनों के हित में नहीं है। जांच अभी चल ही रही है। यह तथ्य भी भुलाया जा रहा है कि इस मामले में दोषी इटली की कंपनी है।
उन्होंने एनडीए सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे बृजेश मिश्र के हेलीकाप्टर खरीद के मानदंड बदलवाने के फैसले को भी जायज ठहराया। वहीं, भाजपा ने जसवंत के बयान से दूरी बना ली है। पार्टी ने कहा कि पूर्व वायुसेना प्रमुख अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं।
क्या बदले गए थे मानदंड
-मूल प्रस्ताव में वीवीआईपी के लिए 18 हजार फीट ऊंचाई तक उड़ने वाले हेलीकाप्टर खरीद की बात थी, लेकिन इसे बदलकर 15000 फीट कर दिया गया। इस बदलाव के बाद ही अगस्ता वेस्टलैंड के हेलीकॉप्टर सौदे की होड़ में शामिल हो सके।
-साथ ही यह शर्त भी जोड़ दी गई उड़ान के दौरान इंजन बंद होने की स्थिति को भी ट्रायल में परखा जाए। इस शर्त के चलते अगस्ता वेस्टलैंड को छोड़कर बाकी कंपनियां सौदे की होड़ से बाहर हो गईं क्योंकि सिर्फ अगस्ता वेस्टलैंड के हेलीकॉप्टर में ही तीन इंजन थे। सौदा उसे ही मिला।
कारोबार का हिस्सा है घूस
बिजनेस में रिश्वत एक प्रक्रिया है और पूरी दुनिया में इसका वजूद है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। किसी को कमीशन देना कोई अपराध नहीं है।--सिल्वियो बर्लुस्कोनी, इटली के पूर्व पीएम
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
हेलीकॉप्टर घूसकांड मामले की सीबीआई जांच कर रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा। उस पर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करने में हिचकेगी नहीं।--मनीष तिवारी, सूचना प्रसारण मंत्री