फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IT raids at Ekta Kapoor, Jitendra, Tusshar Kapoor's residences

एकता कपूर के घर पर आयकर विभाग के छापे

Tue, 30 Apr 2013 05:55 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 30 Apr 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
IT raids at Ekta Kapoor, Jitendra, Tusshar Kapoor's residences

टैक्स चोरी के शक में आयकर विभाग ने निर्माता एकता कपूर और उनके अभिनेता पिता जितेंद्र के आवास और बालाजी टेलीफिल्म के परिसरों पर मंगलवार को छापा मारा।

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों की मानें ने बताया कि कर चोरी के संदेह में 100 से अधिक अधिकारियों ने सुबह सात बजे छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।

उन्होंने जुहू स्थित जितेंद्र और उनकी बेटी के निवास समेत शहर में सात स्थानों पर छापे मारे।

उन्होंने बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स के कार्यालय और स्टूडियो की भी तलाशी ली गई। सूत्रों ने बताया कि एकता के निजी कार्यालय और उपनगर बांद्रा स्थित उनके अभिनेता भाई तुषार कपूर के आवास पर भी छापे मारे गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बालाजी टेलीफिल्म की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता और कंपनी के अध्यक्ष जितेंद्र के बयान भी बाद में दर्ज किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed