फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   it is not necessary amar singh live in party, he lives my heart: Mulayam Singh Yadav

क्या सपा में आएंगे अमर, मुलायम ने खोला राज

Fri, 29 Jan 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Fri, 29 Jan 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
it is not necessary amar singh live in party, he lives my heart: Mulayam Singh Yadav

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अमर सिंह पार्टी में रहें या न रहें लेकिन उनके दिल में मौजूद हैं। सपा मुखिया के इस बयान से अमर सिंह के पार्टी में वापसी को लेकर चल रही अटकलों को बल मिला है।

विज्ञापन


पार्टी के अंदरखाने में चर्चा है कि सपा मुखिया जल्द ही इस संबंध में बड़ा फैसला ले सकते हैं। इटावा पहुंचे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारों के सवालों का बड़े ही रहस्यमय तरीके से जवाब दिया। हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखने वाले सपा मुखिया बृहस्पतिवार को बदले-बदले नजर आए।
विज्ञापन


अमर सिंह के सवाल के साथ ही उन्होंने किसी भी सवाल का साफ जवाब नहीं दिया। अरुणाचल प्रदेश के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर भी उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। केंद्र या कांग्रेस के रुख पर कोई टिप्पणी किए बगैर कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पूर्वोत्तर राज्यों के हालात सही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वह खुद केंद्र सरकार में मंत्री थे, तब नॉर्थ ईस्ट के राज्यों का दौरा किया था। असम के लोग बहुतायत में मलेरिया से ग्रसित रहते हैं। सरकार के कामकाज के सवाल पर उन्होंने तारीफ की। कहा कि अखिलेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इससे आम जनता को लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed