फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   it is not compulsory for muslim ladies to cover whole face

'मुस्लिम महिलाओं को पूरा चेहरा ढंकना जरूरी नहीं'

Wed, 21 Oct 2015 09:23 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
it is not compulsory for muslim ladies to cover whole face

पाकिस्तान की संवैधानिक इस्लामिक संस्था ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि इस्लामी कानूनों के तहत महिलाओं के लिए चेहरा, हाथ और पैर ढंकना अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन


काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (सीआईआई) ने सोमवार को मौलाना मोहम्मद खान शेरानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। शेरानी जमीयत उलेमा ए इस्लाम फज्ल से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


बैठक के बाद सीआईआई प्रमुख ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए चेहरा, हाथ, और पैर ढंकना अनिवार्य नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि  नैतिकता का पालन करना बेहतर व अच्छा है और समाज में सचेत रवैया रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरारत का नहीं बता पाए मतलब

it is not compulsory for muslim ladies to cover whole face

शेरानी ने आगे कहा कि यदि किसी प्रकार की शरारत की धमकी हो तो पूरा चेहरा और शरीर ढंकना अनिवार्य है। हालांकि वह ‘शरारत’ की व्याख्या करने में असफल रहे।

बैठक में कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी पार्टी की डॉ. सामिया राहील काजी भी शामिल हुईं। बुर्का पहने होने के बावजूद भी उन्होंने इस निर्णय का समर्थन किया।

माना जा रहा है कि सीआईआई के इस फैसले के बाद महिलाएं कम्प्यूटराइज्ड राष्ट्रीय पहचान पत्र बनवाने के लिए आगे आएंगी। राष्ट्रीय पहचान पत्र बनवाने के लिए बिना चेहरा ढंके फोटो खिंचवाना अनिवार्य है। रूढ़िवादी परिवारों ने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed