फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   it is a 'rebirth', says twin sisters

इराक से लौटी जुड़वां बहनें बोलीं, हमारा पुनर्जन्म है

Sun, 06 Jul 2014 08:07 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
it is a 'rebirth', says twin sisters

हिंसा प्रभावित इराक से सकुशल लौटी नर्सों ने वहां के अपने भयावह अनुभव भी साझा किए। इराक के तिकरित में फंसी नर्सों ने पिछले कुछ दिन और रातें बेचैनी और खौफ के माहौल में गुजारीं।

विज्ञापन


46 नर्सों में से ऐसी दो जुड़वा बहनें भी थी, जिन्हें स्वदेश वापसी पुनर्जन्म के बराबर महसूस हो रही है।

जुड़वा बहनों सोना और वीना का कहना है कि गोलियों और बम धमाकों के चलते रातों की नींद हराम हो गई थी और अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहती थी। उन्होंने कहा कि घर वापसी उनके लिए पुनर्जन्म के समान है।

विज्ञापन

'हमें पता नहीं था कि क्या होने वाला है'

it is a 'rebirth', says twin sisters

कोट्टयम जिले के इत्तूमनूर की रहने वाली दोनों बहनों ने बताया कि हम सभी आधी रात को बम धमाकों और गोलियों की आवाज सुनकर चौंककर उठ बैठती थीं।

सोना ने बताया कि जब 3 जून को आतंकियों ने हम सभी से अस्पताल छोड़ने को कहा था तो हम सब तनाव में आ गए क्योंकि हमें पता नहीं था कि क्या होने वाला है।

आईएसआईएस आतंकियों ने जहां हमें ले जाकर रखा था, उस जगह का भी पता नहीं था। उनके पास बंदूकें, बम थे। दोनों ने बताया कि हम सभी गोलियों और बम धमाकों में घायलों का इलाज करते थे। अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर अकसर धमाके होते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed