फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISRO will launch haviest rocket

सबसे भारी रॉकेट का प्रक्षेपण करेगा इसरो

Sun, 30 Nov 2014 01:30 PM IST
एजेंसी/श्रीहरिकोटा
एजेंसी/श्रीहरिकोटा Updated Sun, 30 Nov 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
ISRO will launch haviest rocket

अपने मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारत 15 से 20 दिसंबर के बीच स्थानीय सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से तकनीकी परीक्षण (क्रू मॉड्यूल रिकवरी एक्सपेरीमेंट) करेगा। साथ ही वह अपने नवीनतम भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी-मार्क3) के परिचालन संबंधी प्रदर्शन का अध्ययन भी करेगा।

विज्ञापन


सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एमवाई एस प्रसाद ने बताया कि इसरो 15 से 20 दिसंबर के बीच कभी भी अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3 (एलवीएम 3 एक्स मिशन) का प्रक्षेपण करेगा। रॉकेट अपने पुन:प्रवेश क्षमता के परीक्षण के लिए एक क्रू मॉड्यूल भी अपने साथ ले जाएगा।
विज्ञापन


प्रक्षेपण का मकसद उन्नत रॉकेट की स्थिरता एवं इसकी वायुमंडलीय क्षमताओं की जांच करना है और इसे वायुमंडल में फिर से प्रवेश कराने को लेकर क्रू मॉड्यूल का अध्ययन करना है। प्रसाद ने कहा कि रॉकेट पर जहां 140 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, वहीं क्रू मॉड्यूल पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नत ‘जीएसएलवी मार्क-3’ के बारे में बताते हुए परियोजना निदेशक एस सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट चार टन तक का पेलोड लेकर जा सकता है। यह भारत की ओर से प्रक्षेपित किया जाने वाला अब तक का सबसे भारी रॉकेट होगा। इसका वजन 630 टन है।


क्रायोजेनिक चरण का नहीं बल्कि सिर्फ पहले दो चरणों का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रायोजेनिक इंजन के विकास का काम जारी है और इसमें दो और साल का समय लगेगा। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर अब तक इंसान को भेजने की मंजूरी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed