फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Israel will be the feather in India in collaboration with Modi

इस्राइल के सहयोग से मोदी के मेक इन इंडिया को लगेंगे पंख

Tue, 22 Dec 2015 08:10 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
Israel will be the feather in India in collaboration with Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया को इस्राइल के सहयोग से पंख लगने वाले हैं। कृषि तकनीक और उपकरणों के क्षेत्र में इस्राइल भारत में निर्माण का पक्षधर है।

विज्ञापन


इस बाबत दोनों देशों में सहमति बन रही है। इस्राइल के कृषि मंत्री उरी येहुदा एरियल हाकोहेन अप्रैल में भारत के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

इस दौरान दोनों देशों के बीच कृषि तकनीक के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय शुरू हो सकता है। फिलहाल भारत में इस्राइल के 10 कौशल केंद्र कार्यरत हैं।

28 नए कृषि कौशल केंद्र खोले जाएंगे

Israel will be the feather in India in collaboration with Modi

इस्राइल की ओर से उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 28 नए कृषि कौशल केंद्र खोले जाएंगे। इस्राइली कृषि मंत्री ने औपचारिक बातचीत में बताया कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू भारत के साथ बिना किसी बंदिश के लोगों के आने-जाने की सुविधा और मुक्त व्यापार चाहते हैं।

इस्राइल के लिए रिश्तों के लिहाज से भारत दुनिया का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण देश है। यहां से उपकरणों को वहां ले जाने के बजाय भारत में ही निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है।

इस्राइल ने कम समय में तमाम चुनौतियों के बावजूद खेती के क्षेत्र में बेमिसाल सफलता हासिल की है। वह भारत के साथ अपने अनुभवों को साझा कर तकनीकी सहयोग करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग को मिलेगा नया मुकाम

Israel will be the feather in India in collaboration with Modi

कृषि कौशल केंद्रों में इस्राइली विशेषज्ञ भारतीय विशेषज्ञों को खेती में कम लागत से अधिक फायदा हासिल करने का गुर सिखाते हैं और अब इस सहयोग को नया मुकाम मिलने वाला है।

कृषि मंत्री उरी एरियल ने कहा कि हरियाणा के करनाल, महाराष्ट्र और भारत के 10 राज्यों में भारतीय किसानों के साथ इस्राइली विशेषज्ञों ने स्थानीय जरूरतों के हिसाब से कृषि तकनीक को साझा किया है। यह सिलसिला अब और आगे बढ़ने वाला है। कृषि के क्षेत्र में इस्राइल काफी आगे है।

गुणवत्ता के साथ मात्रा बढ़ाने में इस्राइली सफलता भारत के लिए भी उपयोगी होगी। इस्राइल ने दुग्ध उत्पादन में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। अब इस क्षेत्र में हरियाणा में इस्राइल के सहयोग से नया डेयरी फार्म विकसित किया जाएगा। भारतीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का भी इस्राइल दौरा आने वाले दिनों में संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed