फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   islamic fatwa

इस्लाम में औरतों को मजार पर जाने की इजाजत नहीं

Sat, 30 Jan 2016 09:29 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
islamic fatwa

इस्लाम में औरतों के मजार पर जाने की रोक है। उनको मजार व मस्जिद दोनों ही जगहों पर जाने की मनाही है। सुन्नी बरेलवी मसलक में ऐसा कहा गया है। इस पर आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिल-ए-बरेलवी का फतवा भी है।

विज्ञापन


दरगाह आला हजरत हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता के प्रवक्ता मौलाना शहाबउद्दीन रजवी के अनुसार औरतों का मजार पर जाना इसलिए मना किया गया है कि उनके आने से बहुत सी खराबियां पैदा होने का खतरा है।
विज्ञापन

फतवे में है जिक्र

islamic fatwa

आला हजरत के फतवे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार एक शख्स ने आला हजरत से फतवा चाहा था कि मजार पर औरतों के जाने में कितना सवाब मिलता है। इस पर आला हजरत ने कहा कि ये क्या पूछते हो कि कितना सवाब है।

सच तो यह है कि जब औरत मजार पर जाने के लिए घर से निकलती है तो फरिश्ते लानत भेजते हैं। इसकी वजह यह है कि जब औरत मजार या मस्जिद पर जाएगी तो वहां भीड़ लगेगी, खुराफातें होंगी। इसे रोकने के लिए औरत का मजार या मस्जिद में जाना रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed