फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISIS chief baghdadi seriously injured in air strike

IS सरगना मौत के मुहाने पर, बुरी तरह है जख्मी

Wed, 22 Apr 2015 02:21 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
ISIS chief baghdadi seriously injured in air strike

अपनी बर्बर करतूतों के लिए कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबू बकर अल बगदादी के हवाई हमलों में गंभीर रूप से जख्मी होने की खबरें हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी इराक में अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमलों में गंभीर रूप से घायल बगदादी के बचने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है।

इससे पहले नवंबर और दिसंबर में भी बगदादी के जख्मी होने की अफवाहें उड़ी थीं, मगर वे खबरें इस बार की तरह उतनी सटीक नहीं बताई गई थीं।

ब्रिटिश अखबार गार्जियन के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया कि बगदादी पहली बार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वह इतना बुरी तरह जख्मी है कि उसके ठीक होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि उसकी गैर मौजूदगी के बावजूद उसका संगठन दिन-ब-दिन इराक और सीरिया के बडे़ हिस्से पर अपना कब्जा जमाता जा रहा है।

बचने की उम्मीद कम

ISIS chief baghdadi seriously injured in air strike

सूत्र के मुताबिक बगदादी की हालत इतनी खराब है कि उसके बचने की उम्मीद कम ही है। जिस वजह से आईएस के शीर्ष कमांडरों की बैठक बुलाई गई है।

कहा जा रहा है कि बगदादी की मौत की आशंका को देखते हुए आतंकी कमांडर अपनी इस बैठक में अपना नया सरगना चुन सकते हैं।

एक पश्चिमी राजनयिक और एक इराकी सलाहकार ने भी 18 मार्च को सीरिया सीमा के पास इराक के निनेवेह जिले के अल बाज में 18 मार्च को हुए हवाई हमलों की पुष्टि की।

राजनयिक ने बताया कि जिस वक्त उम्म अल राउस और अल करान गांव के बीच हवाई हमला हुआ, उसी समय वहां से तीन कारों का काफिला वहां से गुजर रहा था।

यह हमला आईएस के स्थानीय कमांडर को समझकर किया गया था, मगर हकीकत यह थी कि उन तीन कारों में से एक में बगदादी भी था। वहीं इराकी अधिकारी हिशाम अल हाशमी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बगदादी भी उस हमले में जख्मी हो गया था।

सिर पर है एक करोड़ डॉलर का इनाम

1971 में इराक के समारा में जन्मा अबू बकर अल बगदादी पीएचडी है। बगदादी का झुकाव शुरू से ही जिहाद की ओर रहा। 2011 में अमेरिका ने बगदादी के सिर पर एक करोड़ डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) के इनाम का ऐलान किया था।

अल बाज को बगदादी ने बनाया था ठिकाना

ISIS chief baghdadi seriously injured in air strike

बगदादी आईएस के कब्जे वाले मजबूत गढ़ मोसुल से करीब 200 मील की दूरी पर अल बाज में काफी समय बिताता रहा है। क्योंकि वह जानता है कि अमेरिका को यहां उसके सटीक ठिकाने की भनक तक नहीं लगने पाएगी।

अल बाज एक सुन्नी बहुल इलाका है। तानाशाह सद्दाम हुसैन के जमाने से यह इलाका राज्य के सीधे नियंत्रण से काफी दूर रहा है। 2004 से यह आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है।

आईएस से पहले अल कायदा के आतंकी इस इलाके का इस्तेमाल अमेरिकी निगरानी से बचने के लिए धड़ल्ले से करते रहे हैं। यहां के ज्यादातर लोग सीरियाई सीमा पर तस्करी का भी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed