फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   isi role in ved pratap vaidik meeting with hafiz saeed

क्या ISI ने कराई वैदिक की हाफिज से मुलाकात?

Wed, 16 Jul 2014 10:29 AM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
isi role in ved pratap vaidik meeting with hafiz saeed

भारतीय पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मोस्ट वांटेड आतंकी सरगना हाफिज सईद से मुलाकात को लेकर भारत में जबरदस्त बवाल मच गया है, हालांकि पाकिस्तान में इसकी ज्यादा चर्चा नहीं है।

विज्ञापन


मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद से किसी पत्रकार की मुलाकात कोई आम बात नहीं है। इस मुलाकात में आईएसआई की भूमिका भी देखी जा रही है क्योंकि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की मर्जी के बिना सईद किसी भारतीय पत्रकार से मिल ही नहीं सकता है।
विज्ञापन


वैदिक की सईद से मुलाकात कराने में आखिर किस की कोशिशें रंग लाईं? इसमें कोई संदेह नहीं कि यह मुलाकात आईएसआई की मर्जी से ही हुई है।

'दिग्गज पत्रकार तक नहीं ले पाए इंटरव्यू'

isi role in ved pratap vaidik meeting with hafiz saeed

इस मुलाकात के लिए या तो पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकारों ने कोशिश की होगी या पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने मदद की होगी क्योंकि वैदिक को भारतीय उच्चायुक्त का अच्छा खास प्रोटोकोल मिला हुआ था जो आमतौर पर किसी भारतीय पत्रकार को नहीं मिलता है चाहे वह कितना भी वरिष्ठ ही क्यों न हो।

मुलाकात कराने में मदद किसी ने की हो लेकिन इस मुलाकात से ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वैदिक ने सईद को भारत सरकार का कोई संदेश दिया है या सईद ने वैदिक के जरिए भारत सरकार को कोई संदेश भेजा है।

इससे पहले पाकिस्तान आ चुके कई दिग्गज भारतीय पत्रकार हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें नाकामी हासिल हुई। ऐसे में वैदिक का सईद से मुलाकात करने में सफल होना भी अपने आप में सवाल खड़े करता है।

मुंबई हमलों के बाद यह पहली मुलाकात

isi role in ved pratap vaidik meeting with hafiz saeed

मुंबई हमलों के बाद से सईद की किसी भारतीय पत्रकार से यह पहली मुलाकात है, वह पाकिस्तानी पत्रकारों से भी बहुत ही कम मिलता है।

दिलचस्प यह भी है कि कई भारतीय पत्रकार अब वैदिक की आलोचना कर रहे हैं, जबकि वे खुद भी पाकिस्तान आकर सईद का इंटरव्यू लेने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं।

सईद की वैदिक से खुफिया अंदाज में मुलाकात होना भी एक बड़ा सवाल है। मुलाकात का खुलासा कई दिनों बाद अचानक ट्विटर के जरिए हुआ, जबकि वैदिक ने किसी अखबार में यह इंटरव्यू भी प्रकाशित नहीं कराया।

जून के आखिरी हफ्ते में मेरी वैदिक से एक भारतीय राजनयिक के घर पर मुलाकात हुई थी। वह पाकिस्तानी पत्रकारों से तमाम विषयों पर गंभीर चर्चा कर रहे थे, तो क्या पाकिस्तानी पत्रकारों ने सईद से मुलाकात में उनकी मदद की।

अगर ऐसा है तो मैंने खुद कई बार अपने भारतीय पत्रकार दोस्तों का सईद से इंटरव्यू कराने की बहुत कोशिश की लेकिन मुझे हमेशा नाकाम होना पड़ा, सईद का प्रवक्ता याहया मुजाहिद इस बात का गवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed