फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISI plans riots with Dawood in India

दाऊद के सहारे भारत में दंगा कराने की फिराक में पाक

Mon, 23 Nov 2015 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
ISI plans riots with Dawood in India

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहारे भारत में दंगा भड़काना चाहती है। बताया जा रहा है कि दाऊद इस काम में आईएसआई की पूरी तरह से मदद कर रहा है।

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक दाऊद आईएसआई के लिए फंड भी जुटा रहा है। दरअसल आईएसआई ने दाऊद के गुर्गों के सहारे भारत में दंगा भड़काने की साजिश रची है। इस साजिश का मकसद भाजपा नेताओं समेत कई वीआईपी लोगों की हत्या करके देश में दहशत फैलाना है।
विज्ञापन


आईएसआई भारत में आतंकी संगठन सिमी की मदद भी ले रहा है। नए मॉड्यूलर तैयार करके देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगा भड़काने की साजिश है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों गुजरात के भरूच में दो भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार छोटा शकील के गुर्गे सैयद रहमान से इस बारे में कुछ खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहमान ने ही बताया कि दाऊद आईएसआई के लिए फंडिंग का काम कर रहा है और भारत में दंगा फैलाना चाहता है। दरअसल भारत में इंडियन मुजाहिदीन और सिमी की कमर टूट चुकी है। यही कारण है कि आईएसआई एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की मदद से दंगा भड़काना चाहता है।

विदेशों से फंड ट्रांसफर किए जा रहे हैं और अंडरवर्ल्ड के जरिए बड़ी हस्तियों और जगहों को निशाना बनाने के लिए स्थानीय लोगों को चुना जा रहा है। इनके निशाने पर कई बड़े शहर हैं।

भाजपा नेताओं की हत्या के पीछे दाऊद

ISI plans riots with Dawood in India

गुजरात एटीएस के मुताबिक दाऊद के खास गुर्गे जावेद चिकना ने भरूच में हुई गुजरात भाजपा नेताओं की हत्या के ऑपरेशन के लिए 50 लाख रुपये दिए थे।

गौरतलब है कि दो नवंबर को एक बंदूकधारी ने भरूच के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य शिरीष बंगाली और भरूच जिले के युवा मोर्चे के महासचिव प्रग्नेश मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी के बाद डी कंपनी के गुर्गे सैयद रहमान को गिरफ्तार किया गया था।

रहमान ने बताया कि उसे बंगलूरू में श्रीराम सेना के नेता की हत्या के लिए भी पैसा दिया गया था। जांच एजेंसियों ने जब सभी कड़ियों को जोड़ा तो पता चला कि पाकिस्तान स्थित डी कंपनी भाजपा और दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या के लिए फंडिंग कर रही है, ताकि देश में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed