फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   is to watch on Indians living in abroad

खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों पर है आईएस की नजर

Wed, 16 Sep 2015 07:51 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
is to watch on Indians living in abroad

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय मुसलमानों को शामिल करने की मुहिम में लगा है।

विज्ञापन


दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मुस्लिम जनसंख्या वाले भारत से नगण्य बहाली से चिंतित आईएस के गुर्गे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, कुवैत और यमन जैसे देशों में सालों से रह रहे भारतीयों को इस्लाम को मजबूत करने के नाम पर रिझा रहे हैं।

इसी झांसे में आई हैदराबाद की महिला अफशा जबीन को वापस भेजने के बाद यूएई ने चार और भारतीयों को प्रत्यर्पित किया है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को भारत पहुंचे ये चारों मुस्लिम युवक केरल के कोझीकोड और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि वहां चार और मुस्लिम युवकों की पहचान की गई है जो आईएस की तरफ आकर्षित हैं। दरअसल ये आठों युवक सीरिया में मौजूद एक उत्तर भारतीय और एक बांग्लादेशी के संपर्क में थे।
विज्ञापन

यूएई ने केरल के चार और युवकों का किया प्रत्यर्पण

is to watch on Indians living in abroad

हालांकि उस बांग्लादेशी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई है। आईएस की विश्वव्यापी गतिविधि पर नजर रख रही एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि भारत के मुफ्ती और उलेमाओं की ओर से आईएस को गैर इस्लामिक करार दिए जाने के बाद उसके गुर्गे विदेशों में 10 -15 साल से रह रहे मुस्लिम भारतीयों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि इसकी काट की कोशिश में उलेमाओं के आईएस के गैर इस्लामिक करार दिए जाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का हिस्सा बनाया जाएगा।

मोदी इस महीने के आखिरी हफ्ते में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक यूरोप से आईएस में सबसे ज्यादा भर्ती हो रही है। इस वजह से यूरोप के कई देशों के लिए यह चिंता का बड़ा विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed