फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   is cbi chief ranjit Sinha wife behind mysterious third register

बीवी ने CBI निदेशक को मुश्किल में डाला!

Fri, 05 Sep 2014 03:12 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
is cbi chief ranjit Sinha wife behind mysterious third register

सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के लिए मुश्किल का सबब बना 'रहस्यमयी रजिस्टर' क्या उन्हीं की पत्नी के इशारों पर तैयार किया गया था?

विज्ञापन


2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपियों के साथ सिन्हा की मुलाकात का मामला सामने आने के बाद चर्चा में आया रजिस्टर किसने तैयार किया और लीक करने के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

खुद रंजीत सिन्हा इसे किसी 'भीतरी व्यक्ति' का काम बता चुके हैं। इन्हीं कयासों के बीच एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने आशंका जताई है कि रंजीत सिन्हा से मुलाकात करने वालों का रजिस्टर उनकी पत्नी ने तैयार कराया था।
विज्ञापन

आईटीबीपी के संतरियों ने तैयार किया र‌जिस्टर!

is cbi chief ranjit Sinha wife behind mysterious third register

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सीबीआई और आईटीबीपी के सूत्रों का कहना है कि रंजीत सिन्हा से मिलने वालों का र‌जिस्टर अनौपचारिक रूप से तैयार किया गया था और उसे केवल सिन्हा की पत्नी के कहने पर ही तैयार किया गया रहा होगा।

दरअसल, सिन्हा की पत्नी की इच्छा थी की उनके आवास पर आनेजाने वाले हर व्यक्ति का ब्योरा रखा जाए।

संभवतः ये रजिस्टर स‌िन्हा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के संतरियों ने तैयार किया था। सिन्हा सीबीआई का निदेशक बनने से पहले आइटीबीपी के चीफ थे, आईटीबीपी के पास ही उनकी सुरक्षा का जिम्मा था।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्टर को संज्ञान में लेने से मना ‌‌किया

is cbi chief ranjit Sinha wife behind mysterious third register

सिन्हा से जब उस रजिस्टर के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने बताया था कि उनके आवास पर दो डायरियां थी। पहली डायरी में उनके आनेजाने के बारे में जानकारियां था और दूसरी डायरी में सुरक्षा संबंधित विवरण थे। लेकिन मुलाकातियों के रजिस्टर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2जी मामले की सुनवाई में उस रजिस्टर को संज्ञान में लेने से मना कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि वह सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के घर में प्रवेश करने वाले लोगों (अभियुक्तों) की सूची से संबंधित दस्तावेजों पर तब तक संज्ञान नहीं ले सकता। जब तक कि यह दस्तावेज रिकार्ड में नहीं लिए जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed