फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   is advani plan b of bjp in case dont get enough number in election

आडवाणी हो सकते हैं भाजपा के PM!

Sat, 21 Dec 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Dec 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
is advani plan b of bjp in case dont get enough number in election

अपनी सियासी रैलियों में भारी भीड़ खींच रहे नरेंद्र मोदी को पीएम कुर्सी का दावेदार बनाने को लेकर यूं तो भाजपा मन बना चुकी है, लेकिन पार्टी के प्लान बी को लेकर भी कयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ऐलान कर दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में गांधीनगर से एक बार फिर किस्मत आजमाएंगे, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह भाजपा का प्लान बी है।
विज्ञापन


एचटी की खबर के मुताबिक अगर भाजपा पर्याप्त सीटें जीतने में नाकाम रहती है, तो उसे ज्यादा से ज्यादा सहयोगियों को खींचने के लिए ऐसे चेहरे की जरूरत होगी, जो ज्यादा स्वीकार्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल गए मोदी के दोस्त और दुश्मन!

यह भूमिका लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के पास जा सकती है। यह कदम इसलिए उठाना पड़ सकता है, ताकि सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 से ज्यादा सीट तक पहुंचा जा सके।


ऐसा भी कहा जा रहा है कि मोदी भी कांग्रेस को दूर रखने के लिए भाजपा की सरकार बनाने की राह में नहीं आएंगे।

पार्टी का कहना है कि फिलहाल मोदी भाजपा के लिए 272 से ज्यादा सीटें लाने से जुड़े मिशन पर हैं। हालांकि, सूत्र यह भी कह रहे हैं कि दूसरे नेता की तलाश की संभावना कम है, क्योंकि पार्टी को मोदी के तहत जीत मिलने की काफी उम्मीद है।

महिला जासूसी: मोदी को घेरने की तैयारी


हालांकि, पार्टी मीडिया में कह रही है कि चुनाव बाद मोदी को पीछे कर किसी और को आगे बढ़ाना का सवाल ही नहीं है।

भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा, "भाजपा मोदी को पीएम बनाने के अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी।" आरएसएस में एक पदाधिकारी ने कहा, "आपको लगता है कि मोदी के नेतृत्व में लड़ने के बाद भाजपा किसी दूसरे नेता को चुनेगी? वह विपक्ष में बैठकर दूसरों को कोशिश करन देगी, जो कामयाब नहीं होगी। भाजपा ने दिल्ली में यही किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed