फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   irctc started some tour package

IRCTC की नई सेवा, घूमने फिरने वालों की हुई मौज

Fri, 07 Aug 2015 10:34 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
irctc started some tour package

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अब विदेशों की भी सैर कराएगा। फॉरेन टूर के लिए अलग-अलग पैकेज तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन


सैलानियों को अबुधाबी में विश्व प्रसिद्ध फेरारी वर्ल्ड एम्युजमेंट, दुबई के शॉपिंग मॉल, सिंगापुर और मलयेशिया के खूबसूरत समुद्री तटों के अलावा थाईलैंड के बौद्ध मंदिरों कादर्शन कराएगा।

जिन यात्रियों को श्रीलंका के रामायण स्थल को देखने की इच्छा है, उनके लिए भी आईआरसीटीसी ने एक आकर्षक पैकेज तैयार किया है। 30 सितंबर और चार नवंबर को तीन रात और चार दिनों की अवधि का दुबई-अबुधाबी पैकेज होगा।
विज्ञापन


दो व्यक्तियों के रहने के आधार पर इसमें करीब 52 हजार रुपये खर्च होंगे। इस पैकेज का प्रमुख आकर्षण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी में यास द्वीप पर स्थित एम्युजमेंट पार्क ‘फेरारी वर्ल्ड’ की यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अमेजिंग थाईलैंड' पैकेज

irctc started some tour package

इसी तरह एक अक्तूबर से सिंगापुर और मलयेशिया की यात्रा के तहत सात रात और आठ दिन की अवधि का पैकेज होगा। तीन लोगों के रहने के आधार पर 67,800 रुपये खर्च होंगे। पैकेज में विमान का किराया, तीन सितारा होटल में रहने की सुविधा, एसी कोच में यात्रा, पर्यटन स्थलों का भ्रमण और प्रवेश टिकट शामिल है।

सिंगापुर में भोजनालय, नाइट लाइफ, और वन्य जीवन से लेकर आकर्षक द्वीप और अंडरवाटर एडवेंचर के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया की सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने के लिए सैलानी मलयेशिया भी जा सकेंगे।

‘अमेजिंग थाईलैंड’ पैकेज का चयन करने वाले लोगों के लिए, आईआरसीटीसी ने विषेश कार्यक्रम तैयार किया है। इस पैकेज के तहत उन्हें बैंकाक और पटाया ले जाया जाएगा।

चार रात, पांच दिन का यह दौरा 25 सितंबर से शुरू होगा। तीन लोगों के लिए 40,800 रुपये खर्च करने होंगे। इन सभी टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी। यात्रियों को अपने टूर पैकेज की निर्धारित तिथि पर नई दिल्ली पहुंचना होगा। वहां से उन्हें विमान से आईआरसीटीसी भ्रमण पर ले जाएगी।

‘रामायण टूर’ का उठाइए लुत्फ

irctc started some tour package

‘रामायण टूर’ के नाम से जाना जाने वाला श्रीलंका पैकेज 21 अक्तूबर से शुरू होगा। इसके तहत पांच रात और छह दिन का पैकेज होगा और तीन लोगों की साझेदारी के आधार पर इसकी कीमत 48,600 रुपये होगी।

इसमें पवित्र टूथ रेलिक (भगवान बुद्ध), कैंडी मंदिर, रम्बोडा में श्री भक्त हनुमान मंदिर, सीता अम्मान मंदिर और हकगाला बॉटनिकल गार्डन जहां राक्षसराज रावण ने देवी सीता को कैद कर रखा था। यहां की गुफाओं के अलावा कोलंबो शहर भी घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed