{"_id":"2e02715a-7c08-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ips-officer-arrested-in-ishrat-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत जहां एनकाउंटर केस में आईपीएस गिरफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इशरत जहां एनकाउंटर केस में आईपीएस गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के बहुचर्चित इशरत जहां एनकाउंटर केस में एक आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
सीबीआई ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को गिरफ्तार किया। इस केस में सीबीआई ने गुजरात के 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने 15 जून 2004 को इशरत जहां समेत चार लोगों को लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बताकर मार गिराया था। पुलिस का कहना था कि ये चारों गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के इरादे से आए थे।
बाद की जांच में एनकाउंटर को फर्जी बताया गया। एनकाउंटर का नेतृत्व डीआईजी डीजी वंजारा कर रहे थे, जिन्हें बाद में सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में जेल हो गई।
विज्ञापन