फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   investors are not interested in the PPP project of railway

मोदी के PPP मिशन को झटका, कोई नहीं आया आगे

Sat, 27 Dec 2014 03:58 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
investors are not interested in the PPP project of railway

रेलवे में बेहद छोटे स्तर पर शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) योजना सफल होती नहीं दिख रही है। मंत्रालय के दबाव पर रेलवे ने इलाहाबाद डिवीजन में सात हजार मीटर लंबी चहारदीवारी निर्माण का कार्य पीपीपी में कराने की तैयारी की।

विज्ञापन


इसके तहत निवेशकों को खुद की रकम से चहारदीवारी का निर्माण कराना होगा। बदले में उन्हें 10 साल के लिए इस पर विज्ञापन का अधिकार दिया जाएगा ताकि वे निवेश की गई रकम विज्ञापन के जरिये वसूल सकें, लेकिन पहले दौर में कोई फर्म इस कार्य के लिए आगे नहीं आई। इसे लेकर रेलवे अफसरों की टेंशन बढ़ गई है।
विज्ञापन


मोदी सरकार आने के बाद रेलवे में पीपीपी का ढोल बज रहा है। अफसर हर कार्य में पीपीपी की संभावना तलाश रहे हैं। बताते हैं कि स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में चहारदीवारी का निर्माण भी शामिल कर दिया। इसके लिए सभी जोनल रेलवे को लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन से नहीं निकलेगी लागत

investors are not interested in the PPP project of railway

पूर्वोत्तर रेलवे ने इलाहाबाद सिटी समेत तीन स्टेशनों पर चहारदीवारी निर्माण का टेंडर निकाला। उत्तर मध्य रेलवे ने अलीगढ़ में सात किमी लंबी चहारदीवारी निर्माण का टेंडर किया, लेकिन इन कार्यों के लिए निवेशक ही नहीं मिले। बताते हैं कि पिछले सप्ताह इसे लेकर महाप्रबंधक ने पूछताछ की।

अफसर बताते हैं कि टेंडर की तिथि बीतने तक इंतजार किया गया, लेकिन निवेशक इसके लिए तैयार नहीं हैं। निवेशकों का कहना है कि चहारदीवारी के निर्माण लगने वाली लागत को विज्ञापन से निकाल पाना मुश्किल है। इसे लेकर एनसीआर प्रशासन दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर रेलवे बोर्ड भी निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed