फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   intrusion of chinese troops in indian territory

भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों की बड़ी घुसपैठ

Wed, 16 Jul 2014 09:27 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
intrusion of chinese troops in indian territory

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौर के बीच चीनी सेना ने भारतीय सीमा पर फिर घुसपैठ कर दी है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन में चीनी सेना लद्दाख के चुमार और डेमचक में दो बार घुसपैठ कर चुकी है।

हालांकि सीमा पर सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया और भारतीय क्षेत्र में ज्यादा अंदर तक घुस पाने से पहले ही चीनी सैनिकों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि मोदी और जिनपिंग की मुलाकात में सीमा विवाद हल करने पर जोर दिया गया है।

भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को वापस भेजा

intrusion of chinese troops in indian territory

सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की ताजा घटना मंगलवार को डेमचक सेक्टर में चार्डिंग नीलू नल्लाह जंक्शन पर हुई। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक तड़के अपने वाहनों से इस इलाके में घुस आए।

इस इलाके को अपना बता रहे चीनी सैनिक वहां गश्त करना चाहते थे, लेकिन भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें वहीं रोक दिया। दोनों पक्ष 30 मिनट तक आमने सामने रहे।

दोनों तरफ से एक-दूसरे को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाने के बैनर भी दिखाए गए। इसके बाद पीएलए के सैनिक अपनी सीमा में वापस चले गए।

इससे पहले 13 जुलाई को चीनी सैनिक घोड़ों पर बैठकर चुमार इलाके में घुस आए थे। जहां भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें रोका और यहां भी दोनों तरफ से बैनर दिखाए गए। कुछ देर बाद चीनी सैनिक अपने इलाके में लौट गए। सूत्रों के मुताबिक यह घटना पैट्रोल प्वाइंट नंबर 62 पर हुई।

चुमार पर है चीन की नजर

intrusion of chinese troops in indian territory

लेह के 300 किमी पूर्व में स्थित चुमार में चीनी सेना घुसपैठ करती रही है। पिछले साल दौलत बेग ओल्डी में चीनी घुसपैठ के बाद दोनों देशों के जवान करीब 15 दिनों तक एक-दूसरे के सामने डटे रहे थे।

भारतीय सेना की ओर से अपने कुछ बंकर तोड़े जाने के बाद ही चीनी सैनिक वहां से लौटे थे। चीनी हेलीकॉप्टर लगभग हर साल ही यहां घुसपैठ करते रहे हैं।

चुमार हिमाचल और लद्दाख की सीमा पर स्थित एक गांव है। चीन की तरफ से इस इलाके तक पहुंचना मुश्किल है, जबकि भारतीय सेना ने यहां तक सड़क बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed