फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   interview makes Modi uncomfortable

मोदी जी...बस एक इंटरव्यू चाहिए

Fri, 07 Mar 2014 11:30 AM IST
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, दिल्ली
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
interview makes Modi uncomfortable

यूं तो उन्हें किसी से डर नहीं है। आधी बांह वाले कुर्ते पहन कर वो रैलियों में शेर की तरह गरजते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि नरेंद्र मोदी वन टू वन यानी सीधे इंटरव्यू के नाम पर चूहे की तरह दुबक जाते हैं। इस बात को और बल मिल गया जब मोदी ने फेसबुक पर एक लाइव चैट में भाग लेने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


ये पहला वाकया नहीं है जब मोदी इंटरव्यू से बचे हों। 2007 में सीएनएन-आईबीएन के करण थापर के साथ मोदी का इंटरव्यू मजह तीन मिनट तक चल पाया क्योंकि मोदी बीच में ही इंटरव्यू छोड़कर चले गए। इससे पहले सन 2011 में एनडीटीवी के विजय त्रिवेदी ने भी मोदी का साक्षात्कार करना चाहा लेकिन ड्रिंक ब्रेक के बहाने से मोदी ने इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले मोदी ने दैनिक जागरण को इंटरव्यू दिया था। शायद पहले से तय था कि उनसे वो ही सवाल पूछे जाएं जिनके जवाब देने में मोदी सहज हों। इसलिए वो इंटरव्यू इतनी खास चर्चा बटोर नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल उठता है कि ऐसे कौन से सवाल हैं जो मोदी को असहज कर सकते हैं। मोदी को असहज करने वाले सवाल अगर उठे तो मोदी क्या करेंगे?

जसोदा बेन का राज क्या है?

interview makes Modi uncomfortable

खुद को अविवाहित कहने वाले मोदी पत्रकारों के सामने तब असहज हो जाएंगे जब उनकी पत्नी जसोदाबेन के बारे में पूछा जाएगा।

पत्रकार बिरादरी उनकी कथित पत्नी के घर तक जा चुकी है और उनका इंटरव्यू ला चुकी है।

खैर मोदी से उलट जसोदाबेन मीडिया से घबराती नहीं है और उन्होंने पत्रकारों के सवालों के सधे हुए जबाव दिए।

गुजरात दंगों का जिन्न

interview makes Modi uncomfortable

मोदी भले ही गुजरात के विकास मॉडल पर घंटों बात कर सकते हैं लेकिन सब जानते हैं कि गुजरात दंगों का जिक्र आते ही वो असहज हो जाते हैं।

अगर पत्रकार इंटरव्यू के दौरान उनसे गुजरात दंगों के संबंध में एक भी सवाल पूछेंगे तो ऐन चुनावों से पहले मोदी के लिए मुंह खोलना असंभव साबित होगा।

गुजरात दंगों में वो अपनी भूमिका का जिक्र वो कर नहीं सकते और मुसलमानों से माफी मांगने से उनका सिक्योर वोट बैंक छिटक सकता है।

तानाशाही का आरोप?

interview makes Modi uncomfortable

पार्टी में तानाशाही के आरोपों पर निश्चित रूप से मोदी परेशान हो सकते है।

गुजरात भाजपा में उनकी तानाशाही के कई उदाहरण हैं। गुजरात के कई विधायक आरोप लगा चुके हैं कि मोदी उन्हें स्कूल मास्टर की तरह ट्रीट करते हैं।

यही नहीं संघ के आशीर्वाद के चलते मोदी कई बड़े नेताओं को भी अपने सामने कुछ नहीं समझते।

माया को भी लगता है डर

interview makes Modi uncomfortable

इस लिस्ट में सिर्फ मोदी और राहुल जैसे दिग्गजों के अलावा दलितों की दबंग मसीहा यानी मायावती का नाम भी शामिल है। माया अभी तक टीवी पर इंटरव्यू देने से बचती रही।

तब भी जब काशीराम की खराब तबियत पर काशीराम के परिवार ने माया पर कई तरह के आरोप लगाए। माया चाहती तो इंटरव्यू के जरिए सफाई दे सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मायावती का मानना है कि मीडिया में मनुवादी भरे पड़े है। कहो कुछ, और अगले दिन कुछ और ही छप कर आएगा।

बाद में देते रहे सफाई, जनता की नजर में तो गलत इमेज बन गई ना। इसलिए माया इंटरव्यू देती ही नहीं हैं। रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी माया लिखा हुआ पढ़ती हैं ताकि बाद में सफाई देने की नौबत न आए।

राहुल का इंटरव्यू याद है आपको

interview makes Modi uncomfortable

पिछले दिनों एक बड़े अंग्रेजी अखबार के पत्रकार द्वारा लिया राहुल गांधी का इंटरव्यू तो याद होगा आपको। अर्नब गोस्वामी के बेसिक सवालों पर भी कांग्रेस के युवराज बगलें झांकते नजर आए।

उन्होंने यहां तक कह डाला कि हां उन्हें लगता है कि सिख दंगों में कुछ कांग्रेसी भी शामिल थे। अपने जवाबों में राहुल सिस्टम, महिला सशक्तिकरण युवा विकास दोहराते नजर आए।

कहां तो कांग्रेस चाह रही थी कि जनता इंटरव्यू के बाद राहुल की इस बहादुरी पर लट्टू हो जाए। लेकिन हुआ ये कि देश भर में इस इंटरव्यू पर सैंक़ड़ों चुटकुले बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed