{"_id":"0ef16e8d581b6087bc76634c00b0d14c","slug":"interest-on-late-pension-and-gratuity-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन-ग्रेच्युटी के भुगतान में देरी पर देना होगा ब्याज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पेंशन-ग्रेच्युटी के भुगतान में देरी पर देना होगा ब्याज
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद यदि उसकी पेंशन और ग्रेच्युटी का समय से भुगतान नहीं किया जाता है तो इसके लिए ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह आदेश देते हुए कहा कि पेंशन और ग्रेच्युटी सरकार का उपहार नहीं है बल्कि यह कर्मचारी का अधिकार है इसलिए विलंब होने पर उसे ब्याज पाने का अधिकार होगा।
भदोही के अवकाश प्राप्त संग्रह अमीन शिवकुमार मिश्र की याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। शिवकुमार ने पेंशन और ग्रेच्युटी का देरी से भुगतान होने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन
एकल न्यायपीठ ने 31 जनवरी 2015 तक भुगतान करने का निर्देश दिया। इसमें देरी होने पर नौ प्रतिशत ब्याज देने को कहा। इस आदेश को विशेष अपील में चुनौती दी गई।
विज्ञापन
खंडपीठ ने कहा कि भुगतान में पहले ही विलंब हो चुका है इसलिए याची ब्याज पाने का हकदार है।