फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   INS Arihant will increase the strength of the Navy

आईएनएस अरिहंत बढ़ाएगी नौसेना की ताकत

Thu, 28 Jan 2016 06:09 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
INS Arihant will increase the strength of the Navy

पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल से दुश्मन के दांत खट्टे करने में सक्षम परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत नौसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


नौसेना मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक फरवरी में प्रस्तावित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान इसे नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने की संभावना है। इसका समुद्री परीक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


आईएनएस अरिहंत नौसेना की जरूरत के हिसाब से तैयार हुई पहली पनडुब्बी है। इसे संचालित करने के लिए भारत ने रूसी विशेषज्ञों से भी सहायता ली थी। यह पानी के भीतर नौसैनिक आपरेशन और परमाणु हथियारों से लैस मिसाइल से हमले करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही परमाणु रिएक्टर से प्राप्त उर्जा से चलने तथा अन्य खूबियों के कारण लंबे समय तक गहरे पानी के भीतर भी रह सकती है। यह पनडुब्बी नौसेना के स्ट्रेटजिक प्रोग्राम का हिस्सा है, इसलिए नौसेना इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं करती है।

पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल युक्त पनडुब्बी

INS Arihant will increase the strength of the Navy

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएनएस अरिहंत से दागी जाने वाली मिसाइल के-15(सागरिका) और के-4 का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। दोनों मिसाइलें देश में ही विकसित हुई हैं।

भारतीय नौसेना की योजना इस तरह की पांच पनडुब्बियों को बेड़े में शामिल करने की है। दूसरी पनडुब्बी का निर्माण भी विशाखापट्टनम शिप बिल्डिंग सेंटर में करीब-करीब पूरा हो चुका है और 2019 तक उसे भी बेड़े शामिल किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed