बीफ पार्टी देने वाले कश्मीरी MLA को कालिख पोती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में चंद दिनों पहले बीफ पार्टी का आयोजन करने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के मुंह पर कालिख पोत दी गई है। वे सोमवार को दिल्ली क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
रशीद पर कालिख पोतने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है। उल्लेखनीय है कि रशीद ने जम्मू-कश्मीर में विधायक हॉस्टल में बीफ पार्टी दी थी, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था। भाजपा विधायकों ने पार्टी के अगले ही दिन विधानसभा में उन पर हमला कर दिया था।
हाल ही में मुंबई में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित कराने वाले लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधींद्र कुलकणी के चेहरे पर भी कालिख पोत दी गई थी। फोटो- सोशल मीडिया से
स्याही फेंकने की जिम्मेदारी हिंदू सेना ने ली
इंजीनयर रशीद पर स्याही फेंकने की जिम्मेदारी हिंदू सेना नाम के संगठन ने ली है। इंजीनयर रशीद दिल्ली क्लब में जाहिद के मौत के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बीफ मुद्दे के बाद जम्मू-कश्मीर में पनपे तनाव के बीच नौ अक्तूबर को आधी रात के बाद लखनपुर से अनंतनाग जा रहे ट्रक पर पेट्रोल बम से किए गए हमले में ट्रक का सहचालक और क्लीनर बुरी तरह झुलस गए थे।
ट्रक के क्लीनर जाहिद की रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। जाहिद की मौत के बाद से ही कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और राज्य के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हमले के बाद इंजीनियर रशीद ने कहा कि झुकेंगे नहीं और अपना विरोध जारी रखेंगे।