फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   injured police constable was killed during protest of gangrape

दिल्ली गैंगरेप: पुलिस कांस्टेबल की मौत, घेरे में 'आप'

Tue, 25 Dec 2012 03:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Dec 2012 03:33 PM IST
विज्ञापन
injured police constable was killed during protest of gangrape

गैंगरेप की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर की मंगलवार को मौत हो गई। दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुभाष दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। वे इंडिया गेट पर लोगों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में चलती बस में लड़की के साथ हुए गैंगरेप के बाद गुस्साए लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प भी हुई। इस झड़प में कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। उनके सिर में गहरी चोट लगी थी। आरएमएल अस्पताल में भर्ती सुभाष ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सुभाष के अंतिम संस्कार में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पुलिस कमिश्नर और गृह सचिव भी शामिल हुए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपना एक दिन का वेतन और रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने अपनी एक दिन की पेंशन सुभाष के परिवार को देने का निर्णय लिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 'आम आदमी पार्टी' के एक कार्यकर्ता सहित 8 लोगों को खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed