फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Industrialist gautam adani's photo with sonia gandhi's Son in law robert vadra

रॉबर्ट वाड्रा की अडानी के साथ फोटो, मुश्किल में कांग्रेस

Sat, 12 Apr 2014 12:12 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
Industrialist gautam adani's photo with sonia gandhi's Son in law robert vadra

अडानी से संबंधों को लेकर बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी का वार उन्हीं पर उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


गुजरात के एक अखबार कच्छ मित्र ने अडानी समूह के गौतम अडानी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच मुलाकात की तस्वीरें छापी हैं। इन तस्वीरों के जगजाहिर होने से कांग्रेस को जवाब देना मुश्किल पड़ रहा है।
विज्ञापन


कच्छ मित्र अखबार ने बताया है कि ये तस्वीरें 1 जून 2009 की है जब गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर गौतम अडानी और रॉबर्ट वाड्रा की मुलाकात हुई थी। अखबार ने यह भी दावा किया है कि रॉवर्ट वाड्रा अडानी के निजी प्लेन का इस्तेमाल कर कच्छ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सफाई

Industrialist gautam adani's photo with sonia gandhi's Son in law robert vadra

इन तस्वीरों पर कांग्रेस को सफाई देना मुश्किल पड़ रहा है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा है कि उन्हें इस मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा ने अडानी से मुलाकात की भी है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा एक बिजनेसमेन हैं और एक बिजनेसमेन दूसरे बिजनेसमेन से अपने कारोबार के सिलसिले में मिलता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

रेणुका चौधरी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा गांधी परिवार के दामाद हैं और उनका कांग्रेस की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

किसी भी शख्स को अपने कारोबार के सिलसिले में किसी से भी मिलने का हक है। रेणुका चौधरी ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के नरेंद्र मोदी की तरह अडानी से कोई संबंध नहीं हैं।

बीजेपी ने किया पलटवार

Industrialist gautam adani's photo with sonia gandhi's Son in law robert vadra

इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार कर दिया है। बीजेपी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी के भाषण लिख रहे हैं उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है।

वे गुब्बारों की गुलेल से मटके फोड़ रहे हैं। नकवी ने कहा कि राहुल गांधी अगर इस तरह की हरकत करेंगे तो नुकसान उन्हीं का होगा।

जमीन के विवादित सौदों को लेकर रॉवर्ट वाड्रा पहले भी विवादों में रहे हैं और विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक उन पर निशाना साधता रहा है।

राहुल गांधी ने साधा था निशाना

Industrialist gautam adani's photo with sonia gandhi's Son in law robert vadra

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली में अडानी से संबंधों को लेकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था बीजेपी व्यक्तिवादी पार्टी है और वहां केवल एक आदमी की चल रही है।

लालकृष्ण आडवाणी को दरकिनार किए जाने और जसवंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर उन्होंने कटाक्ष किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी की वजह से आडवाणी को आउट कर दिया गया जबकि अडानी को इन कर दिया गया।

अब गुजराती अखबार के इस खुलासे से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। आज राहुल गांधी अमेठी से नामांकन करने जा रहे हैं। सोनिया और प्रियंका के अलावा रॉबर्ट वाड्रा भी उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed