{"_id":"44667708-de95-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"indo-pak-people-meet-in-kashmir-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कुछ पल के लिए भारत-पाक के बीच मिट जाएंगी दूरियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज कुछ पल के लिए भारत-पाक के बीच मिट जाएंगी दूरियां
विजयपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में रामगढ सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार का दिन भारत-पाक के सुरक्षा अधिकारियों और सीमांत ग्रामीणों के लिए कुछ खास होगा।
विज्ञापन
मौका होगा ऐतिहासिक बाबा चमलियाल मेले का आयोजन। धूमधाम से होने वाले मेले की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस मौके पर कुछ पलों के लिए सरहदों की दूरी और कड़वाहट पूरी तरह से मिट जाएगी।
विज्ञापन
दोनों देशों के अधिकारियों का एक साथ खडे़ होकर गले मिलने के साथ आस्था और इस प्यार के यादगार माहौल पर उपहारों का आदान प्रदान भी होगा।
पाक श्रद्धालु बाबा की मजार के लिए अपने सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से चादरें भी भारतीय अधिकारियों तक भिजवाएंगे। उन चादरों को भारतीय अधिकारी पूरे सम्मान के साथ बाबा की मजार पर चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
इस मेले के दौरान एक घंटे तक दोनों देशों के बीच सभी दूरियां मिट जाती हैं। वहां केवल भाईचारे की ही बात होती है। यही नहीं पाक रेंजर भी भारतीय जवानों के साथ बैठकर आपस में अपने-अपने विचार साझा करते हैं।
वह कुछ पल ऐसे होते हैं जो सभी दूरियों को समाप्त कर देते हैं। पहले पाक रेंजर अधिकारियों के बच्चे भी जीरो लाइन पर पहुंचते थे लेकिन कुछ समय से वह अपने साथी अधिकारियों के संग ही जीरो लाइन पर पहुंच रहे हैं।