फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indo-Pak diplomatic talks

वार्ता से पहले भारत-पाक में कूटनीतिक जंग

Tue, 01 Sep 2015 12:22 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Indo-Pak diplomatic talks

भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत की तरह ही प्रस्तावित बीएसएफ-रेंजर्स महानिदेशक स्तर की बातचीत से पहले कूटनीतिक जंग की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन


दोनों देश इस बातचीत का भी ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ने की कोशिश में जुट गए हैं। पाकिस्तान ने सभी द्विपक्षीय मुद्दों को एजेंडे में शामिल किए बिना भारत से किसी तरह की बातचीत से इनकार किया है।
विज्ञापन


जबकि भारत ने बातचीत होने की स्थिति में पाकिस्तान को घेरने के लिए सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर आक्रामक रुख अख्तियार करने की घोषणा की है। दिल्ली में बीएसएफ-रेंजर्स महानिदेशक स्तर की बातचीत के लिए भारत ने पाकिस्तान को 9 सितंबर से 13 सितंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अब तक न्यौते का नहीं दिया है जवाब

Indo-Pak diplomatic talks

हालांकि, पाकिस्तान ने अब तक भारत के इस प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि उफा में दोनों देशों की बीच बनी सहमति के तहत एनएसए, बीएसएफ-रेंजर्स महानिदेशक और डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी थी। इनमें सबसे पहले होने वाली एनएसए स्तर की वार्ता पाकिस्तान के हुर्रियत नेताओं से बातचीत की जिद पर अड़े होने के कारण रद्द हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बहाली और घुसपैठ जैसे मुद्दे पर प्रस्तावित बीएसएफ-रेंजर्स महानिदेशक स्तर की बातचीत के लिए भारत ने अपनी ओर से प्रतिबद्धता जताई है।

लेकिन, पाकिस्तान ने प्रस्तावित तारीख पर हां भरने से पहले फिर से सभी द्विपक्षीय मुद्दों को बातचीत के एजेंडे में शामिल करने का राग छेड़ दिया है। एक उच्चपदस्थ सूत्र के मुताबिक भारत पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दाें पर बातचीत का इच्छुक है।

हालांकि शर्त इतनी है कि इन सभी मामलों में कोई तीसरा पक्ष नहीं होगा। एनएसए स्तर की बातचीत की तरह इस बातचीत का भी सारा दारोमदार पाकिस्तान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed