फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indo china border talks not expect immediate results says khurshid

भारत-चीन सीमा वार्ता से तत्काल नतीजे की उम्मीद नहीं: खुर्शीद

Tue, 11 Dec 2012 12:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 11 Dec 2012 12:11 AM IST
विज्ञापन
indo china border talks not expect immediate results says khurshid
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा मसले पर वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आप इस वार्ता से तत्काल किसी परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह मामला काफी संवेदनशील और जटिल है।
विज्ञापन


इंडियन एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम के इतर विदेश मंत्री ने कहा कि आप पूरी वस्तुस्थिति के बारे में धीमी लेकिन अनवरत सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। जहां तक वार्ता के संदर्भ में परिणाम का सवाल है जो आप तत्काल किसी नतीजे की उम्मीद नहीं सकते हैं क्योंकि यह काफी जटिल और संवेदनशील इलाका है। खुर्शीद से भारत-चीन के बीच चल रही सीमा वार्ता की प्रगति के बारे में सवाल पूछा गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मालदीव में जीएमआर कंपनी से एयरपोर्ट के निर्माण संबंधी ठेके को वापस लिए जाने के बाद भारत द्वारा उसकी विकास संबंधी सहायता बंद किए जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ऐसे किसी भी कदम का खंडन किया और कहा कि यह पूरी तरह से कानूनी मसला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed