फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indigo drops two passenger for discussing Bomb

विमान में बम का जिक्र करना पड़ा महंगा

Sun, 13 Dec 2015 03:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Dec 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
Indigo drops two passenger for discussing Bomb

कोलकाता में आपसी बातचीत के दौरान मजाक में बम निष्क्रिय करने की बात कहना दो विमान यात्रियों को महंगा पड़ गया। उनको इस बातचीत की वजह से विमान से उतार दिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की एक उड़ान के दौरान 13 यात्रियों का एक समूह चढ़ा था। उनमें से एक ने अपने सहयात्री से कहा कि वह बम को निष्क्रिय करना भूल गया है। वह बात वहीं पास खड़ी एक एयरहोस्टेस के कानों में पड़ी। उसने तुरंत विमान के कैप्टन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


कैप्टन ने सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी। उसके बाद उन दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। बाद में उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी हैं और उन्होंने आपस में मजाक में बम के बारे में बात की थी, लेकिन पुलिस वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed