फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian woman travels to Pak with fake passport to meet lover

फर्जी पासपोर्ट से पाकिस्तान पहुंची 'भारतीय प्रेमिका'

Sat, 18 Jan 2014 12:02 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Indian woman travels to Pak with fake passport to meet lover

फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट के सहारे अपने सोशल वेबसाइट प्रेमी से मिलने पाक पहुंची एक भारतीय युवती को लाहौर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से डिपोर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार यह युवती दोहा से एक उड़ान में लाहौर पहुंची थी। उसके पासपोर्ट को एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान फर्जी पाया गया।

एयरपोर्ट के इमीग्रेशन अधिकारियों के मुताबिक नागिता रमेश नाम की युवती की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह भारत के गुजरात से थी।

अधिकारियों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को लाहौर एयरपोर्ट पहुंची, नागिता मुल्तान के अजहर नाम के युवक से मिलने वहां गई थी।

पासपोर्ट की जांच के बाद युवती को हिरासत में ले लिया गया और दोहा डिपोर्ट कर दिया गया। युवती ने इमीग्रेशन अधिकारियों को बताया कि उसे सोशल वेबसाइट पर बने दोस्त अजहर से प्यार हो गया।
विज्ञापन


साथ ही उसने बताया कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना चुकी है। जिस फर्जी पासपोर्ट पर युवती पाक पहुंची उसमें उसका नाम निम्रा दर्ज था।

दिलचस्प तो यह था कि युवती का प्रेमी अजहर उसे लेने एयरपोर्ट पर पहुंचा था। अधिकारियों ने अजहर से भी पूछताछ की।

अजहर ने अधिकारियों से पूछा की युवती को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया, इस पर अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के चलते फर्जी दस्तावेजों पर यात्रा करने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, उसे केवल उस देश, उस उड़ान से वापस भेजा जा सकता है जिससे वह आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उन्हें अभी आधिकारिक रूप से पाक की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed