{"_id":"b74dab84-37fa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indian-railway-want-china-technology-to-operate-bullet-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन के परिचालन को चीनी तकनीक चाहता है रेलवे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बुलेट ट्रेन के परिचालन को चीनी तकनीक चाहता है रेलवे
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चुनिंदा मार्गों पर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने के लिए रेलवे ने चीन के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा रेलवे फ्रेंट कॉरिडोर में भारी ढुलाई और स्टेशनों के विकास में चीन की विशेषज्ञता हासिल करने का इच्छुक है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल सेक्टर में आपसी सहयोग के लिए चीन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता पांच साल के लिए होगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल और चीन के उप रेल मंत्री वांग ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके पहले चीन के साथ 14 जनवरी 2008 को किए गए करार की अवधि खत्म हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि भारत-चीन रणनीतिक आर्थिक वार्ता के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप का गठन किया जाएगा जोकि रेल सेक्टर में भविष्य में सहयोग के बारे में काम करेगा। रेलवे ने देश में बुलेट ट्रेन के परिचालन के लिए सात रूटों की पहचान की है।
विज्ञापन
इन रूटों पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार 300 किमी/घंटा होगी। पांच कॉरिडोर पर प्री संभाव्यता अध्ययन कराया जा चुका है। जापान भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में अपनी तकनीक मुहैया कराने का इच्छुक है। रेलवे की प्रस्तावित मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को सरकार सिद्धांत रूप में मंजूरी दे चुकी है। इसके निर्माण में करीब 60 हजार करोड़ रुपये लागत का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन