फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian railway cancels 61 trains

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, निरस्त हैं ये 61 ट्रेनें

Mon, 17 Aug 2015 12:41 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
Indian railway cancels 61 trains

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में हरदा-खंडवा सेक्शन में चार अगस्त को कामायनी और मुंबई जनता एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे अब भी कर रहा है।

इस रूट के दोनों ट्रैक मरम्मत के बाद 12 अगस्त को ट्रेन संचालन के लिए खोल दिए गए थे, बावजूद इसके इस रूट की ट्रेनें हर रोज निरस्त हो रही हैं।

उत्तर मध्य रेलवे जोन के तमाम स्टेशनों में इस रूट से आने वाली कई ट्रेनें 21 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। रेलवे ने 16 अगस्त से 21 अगस्त के मध्य रेलवे ने एनसीआर जोन में आने वाली कुल 61 ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची जारी की है। रेलवे की ओर से जारी की गई सूची में 16 अगस्त को 14, 17 को 10, 18 को 12, 19 को सात, 20 को दस एवं 21 को कुल आठ ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

इन तिथियों में इलाहाबाद आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी उसमें 12165 एलटीटी-वाराणसी, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 12149 पुणे-पटना, 12150 पटना-पुणे, 13202 एलटीटी-राजेंद्र नगर, 11071 कामायनी अप एंड डाउन प्रमुख रूप से शामिल है।

विज्ञापन

यात्रियों से भिड़ गए परीक्षार्थी

Indian railway cancels 61 trains

15 अगस्त की छुट्टी खत्म होने और रविवार को इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा होने की वजह से अचानक रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ बढ़ गई।

इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन से मेरठ जाने वाली संगम में सीट को लेकर परीक्षार्थी आम मुसाफिरों से भिड़ गए।

कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम,ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में भी काफी संख्या में परीक्षार्थी चढ़ गए। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली वह वहीं काबिज हो गया। बहुत से परीक्षार्थियों ने पहले से आरक्षित सीटों पर कब्जा कर लिया। इसका यात्रियों ने विरोध किया तो परीक्षार्थी उन्हीं से भिड़ गए।

आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने काफी परीक्षार्थी आरक्षित कोचों से बाहर भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed