{"_id":"04184bb3a02687a6b104bde2598a3634","slug":"indian-prisoners-in-pak-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदियों ने मांगी मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदियों ने मांगी मौत
होशियारपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में 11 भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार से मौत मांगी है। उन्होंने भारतीय मीडिया को संबोधित एक पत्र जम्मू एवं कश्मीर के रहने वाले पुराने साथी कैदी विनोद साहनी को भेज कर उक्त मांग की है।
विज्ञापन
पत्र पाने वाले विनोद साहनी को कुछ साल पहले पाकिस्तानी जेल से रिहा किया था। पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद 11 कैदियों के हस्ताक्षरित इस पत्र को कुलदीप कुमार ने लिखा है।
विज्ञापन
इसका खुलासा भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रभारी व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को होशियारपुर में किया।
खन्ना ने बताया कि पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय नागरिक बहुत दयनीय जीवन जी रहे हैं। पत्र लिखने वाले कैदियों ने बताया है कि पाकिस्तानी जेल में भारतीय कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में पाकिस्तानी जेलों में तीन भारतीय नागरिकों की हत्या इस तथ्य को साबित करता है। पत्र लिखने वाले कैदियों ने उनके लिए मौत की मांग करते हुए कहा है कि उनके लिए मौत जरूरी है।
उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें गोली मार कर मार देने के लिए पाकिस्तान सरकार को अधिकृत कर दें। इन कैदियों का मानना है कि अगर वे रिहा भी किए तो पुनर्वास के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है।
पत्र में जेल में बंद 17 पुरुषों और 4 महिलाओं का उल्लेख किया गया है जो लगभग पागल हो चुके हैं। उन्हें तो उनके नाम तक याद नहीं हैं। पत्र में लिखा है जो भारतीय कैदी मौत मांग कर रहे हैं, उन्हें आशंका है कि उनका हश्र भी वैसा ही होने वाला है।
खन्ना ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास और दोनों देशों का संयुक्त न्यायिक आयोग इस मामले में कुछ भी नहीं कर रहा है।
सांसद ने कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार की जानकारी में लाने के लिए भारत के विदेश मंत्री को पत्र की प्रति भेज रहे हैं। वह इस पत्र के मुद्दे को राज्यसभा में उठाएंगे।