फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian leaders refuse to meet us delegation over devyani ill treatment

अमेरिका ने राजनयिक देवयानी के कपड़े उतरवाए!

Tue, 17 Dec 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
indian leaders refuse to meet us delegation over devyani ill treatment

न्यूयॉर्क में डिप्टी काउंसल जनरल देवयानी खोबरागड़े के साथ बदसलूकी पर भारत ने मंगलवार को अमेरिका के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर लिया।

विज्ञापन


इस घटना पर सख्त ऐतराज जताने के लिए केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोरी ने भारत दौरे पर आए अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "अमेरिका में हमारी महिला राजनयिक के साथ हुई बदसलूकी के प्रति विरोध जताने के लिए मैंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया।"
विज्ञापन


देवयानी का स्ट्रिप सर्च हुआ
इस बीच भारत ने अमेरिका से देश में कार्यरत काउंसलर अधिकारियों के आईडी कार्ड लौटाने के लिए कहा है। इससे पहले अमेरिका ने न्यूयार्क पुलिस के देवयानी को स्ट्रिप सर्च (कपड़े उतारकर तलाशी) को सही ठहराते हुए कहा था कि गिरफ्तारी के बाद यह तय प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की डिप्टी प्रवक्ता मारी हर्फ ने संवाददाताओं से कहा, "डिप्लोमेटिक सिक्योरिटी ने उनकी गिरफ्तारी के वक्त तय प्रक्रिया का पालन किया।"


हथकड़ी में भी जकड़ा
उनसे मीडिया में चल रही उन खबरों के बारे में पूछा गया कि 39 वर्षीय देवयानी की कपड़े उतारकर तलाशी ली गई और हिरासत में लेने के बाद ड्रग एडिक्ट के साथ रखा गया।

अमेरिका के इस कदम की वजह से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया।

1999 बैच की आईएफएस अधिकारी देवयानी को उनके बच्चों के स्कूल के पास से हिरासत में लिया गया और हथकड़ियां पहनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed