फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian land not occupied by china

भारत की जमीन पर चीन का कब्जा नहीं: एंटनी

Sat, 07 Sep 2013 08:14 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
indian land not occupied by china

सरकार ने लद्दाख में चीन के भारत की 640 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा जमाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना को गश्त लगाने से रोकने की खबरों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी ने संसद के दोनों सदनों को भरोसा दिलाया कि भारत सीमा के किसी भी भाग में चीन का दबाव नहीं है। हालांकि एंटनी ने माना कि एलएसी पर चीन ढांचागत सुविधाओं के लिहाज से हमसे आगे है। लेकिन भारत भी बहुत तेजी से अपनी तरफ की स्थिति मजबूत करने में लगा है।
विज्ञापन


संसद में घुसपैठ की खबरों पर शुक्रवार को हुए भारी हंगामे के बाद एंटनी को दोनों सदनों में बयान देना पड़ा। एंटनी ने कहा कि सरकार सीमा पर लगातार निगाह रख रही है और उसकी रक्षा के लिए हर तरह के उपाय किए गए हैं। लिहाजा चीन के आगे झुकने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्याम सरन ने अगस्त के शुरू में लद्दाख की यात्रा की थी। उनकी रिपोर्ट सीमा पर हो रहे कामकाज, स्थानीय लोगों की परेशानी और बुनियादी जरूरतों से संबंधित थी।

उस रिपोर्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि चीनी सेना ने भारत की जमीन कब्जा ली है और वह भारतीय सैनिकों को वहां आने नहीं दे रही। गौरतलब है कि सरन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि लद्दाख में चीन ने 640 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर लिया है और वहां सड़कें भी बना ली हैं।

लोकसभा में शुक्रवार सुबह ही सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने चीन से मुकाबले के लिए सरकार की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़ा किया। यूपीए को हर नाजुक मौकों पर समर्थन देने वाले मुलायम ने कहा कि यह सरकार किसी काम की नहीं है, चीन आए दिन हमको डरा-धमका रहा है।

लोकसभा में एंटनी के बयान के बाद असंतुष्ट विपक्ष ने हंगामा करते हुए एलएसी के हालात को और स्पष्ट करने की मांग की। इस हंगामे पर सदन की कार्यवाही घंटे भर के लिए स्थगित कर दी गई।

वहीं राज्यसभा में एंटनी ने कहा कि भारत ने एलएसी पर ढांचागत और बुनियादी काम करीब बीस साल पहले ही शुरू किया है। यही वजह है कि चीन ढांचागत सुविधाओं में भारत से आगे है।

लेकिन सीमा पर अब तेजी से काम चल रहा है और भारत जल्द ही चीन के मुकाबले में खड़ा हो जाएगा।

भाजपा तैयार करेगी चीनी घुसपैठ पर रिपोर्ट
भाजपा का एक दल जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र और उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर चीनी घुसपैठ का जायजा लेगा। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस दल से 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।


इसके बाद भाजपा इस रिपोर्ट को राष्ट्रपति को सौंपेगी। पार्टी के राज्यसभा सदस्य तरुण विजय की अध्यक्षता में गठित इस चार सदस्यीय दल में सांसद अविनाश राय खन्ना, मनसुख भाई वांगड़, थुप्सतान छेवांग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed