फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian consulate in afghanistan''s herat attacked

भारतीय दूतावास पर हमला, क्या बोले मोदी?

Fri, 23 May 2014 06:11 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
indian consulate in afghanistan''s herat attacked

देश के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से ठीक तीन दिन पहले अफगानिस्तान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकी हमला हुआ है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के हेरात शहर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे चार हमलावरों ने भारतीय दूतावास की इमारत पर मशीनगनों और हथगोलों से हमला बोला।

सुरक्षाबलों ने घंटों चली मुठभेड़ में चारों हमलावरों को मार गिराया है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि है कि उसके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

indian consulate in afghanistan''s herat attacked

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल में भारतीय उच्चायुक्त से बात करके उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही मोदी ने आईटीबीपी के जवानों और सुरक्षाबलों के साहस की भी प्रशंसा की है।

हमले को लेकर मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से भी फोन पर बात की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा की है।

गौरतलब है ‌कि 26 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अफगानिस्‍तान के राष्ट्रपति हामिद करजई भी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों की बहादुरी को सलाम: राजनाथ

indian consulate in afghanistan''s herat attacked

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर आईटीबीपी के जवानों की प्रशंसा की है।

राजनाथ ने ट्वीट किया, 'हमारे बहादुर आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों ने सफलतापूर्वक हेरात (अफगानिस्तान) में भारत के वाणिज्य दूतावास का बचाव किया है, मैं उन्हें सलाम करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि दूतावास में काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षि‌त हैं। एक बार फिर से हमारे सुरक्षा बलों की बहादुरी को सलाम।

विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने संभाला मोर्चा

indian consulate in afghanistan''s herat attacked

हेरात शहर काबुल से करीब 800 किलोमीटर दूर ईरान की सीमा के निकट है। अधिकारियों के मुता‌बिक आतंकियों के हमले में दो अफगान पुलिसकमी घायल हुए हैं।

भारत के वाणिज्य दूतावास पर आतंकवादियों के इस हमले को देखते हुए अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति विशेषकर विदेशी सेनाओं की वापसी के बाद की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की जाने लगी है।

हमलावरों का मुकाबला भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अफगानिस्तान पुलिस के जवानों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed