{"_id":"1dfa4caf0a7d2bf8609a0dee09b2c679","slug":"indian-army-oprations-in-myanmar-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर हमले का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मणिपुर हमले का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर सेना पर हुए उग्रवादी हमले का भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। सेना ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत म्यामार की सेना के साथ मिलकर उग्रवादियों के दो ठिकानों पर हमला किया। सेना की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में उग्रवादियों को मार गिराया गया है। सेना ने उग्रवादियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की। यह जानकारी भारतीय सेना मुख्यालय में सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल रनबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन
भारतीय सेना मुख्यालय में मेजर जनरल रनबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह म्यामांर सीमा पर दो अलग-अलग स्थानों पर भारतीय सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई। उनके मुताबिक इस मुठभेड़ में चरमपंथियों को भारी नुक़सान हुआ है। हालांकि उन्होंने मारे गए चरमपंथियों की संख्या स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन
सेना के पास थी उग्रवादियों की खुफिया जानकारी
रनबीर सिंह ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हमें बेहद विश्वसनीय और सटीक जानकारी मिली थी कि हमारे खिलाफ कुछ और हमले हो सकते हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर हमने इन हमलों को रोकने के लिए अभियान चलाया।" उन्होंने बताया, "आज सुबह भारतीय सेना ने म्यामांर सीमा के नजदीक चरमपंथियों को दो समूहों को दो अलग-अलग निशाना बनाया जिसमें कई चरमपंथी मारे गए हैं।"
उन्होंने कहा, "हम म्यामांर अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग की ऐतिहासिक परंपरा है और हम भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।" पहली दफा ऐसा हुआ है जब सेना ने देश से बाहर किसी सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया। बता दें कि चार जून को मणिपुर में चरमपंथियों ने भारतीय सेना पर बड़ा हमला किया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।
उन्होंने कहा, "हम म्यामांर अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग की ऐतिहासिक परंपरा है और हम भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।" पहली दफा ऐसा हुआ है जब सेना ने देश से बाहर किसी सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया। बता दें कि चार जून को मणिपुर में चरमपंथियों ने भारतीय सेना पर बड़ा हमला किया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।