फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian arm men rewarded after 100 years of first world war

सौ साल बाद मिला भारतीय सैनिकों को सम्मान

Sat, 16 Aug 2014 12:34 PM IST
सलीम रिज़वी/न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
सलीम रिज़वी/न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sat, 16 Aug 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
indian arm men rewarded after 100 years of first world war

प्रथम विश्व युद्व में शामिल भारतीय सैनिकों को पूरे सौ सालों के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में सम्मानित किया गया। खुद संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को भी इस बात का मलाल रहा कि सैनिकों के बलिदान को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में गत बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा, "उस समय ब्रितानी साम्राज्य का हिस्सा रहे भारत के 10 लाख से ज्यादा सैनिक युद्ध में शामिल हुए थे, जिनमें से 60 हज़ार से ज़्यादा मारे गए थे। कई बार ऐसा होता है कि इतिहास में इस तरह के बहुत बड़े बलिदान को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।"
विज्ञापन


पत्र से बयां हुई युद्व की भयानकता

indian arm men rewarded after 100 years of first world war

बान की मून ने प्रथम विश्व युद्ध में मरने वालों को कभी न भूलने की हिदायत करते हुए एक भारतीय गढ़वाली सैनिक के अपने परिवार को लिखे एक पत्र के कुछ अंश पढ़े।


वर्ष 1915 में लिखे गए इस में भारतीय सैनिक ने लिखा था, "गोलियां और तोप के गोले बर्फ़बारी की तरह गिरते हैं। कीचड़ में लोग कमर तक धंसे हुए होते हैं। हम लोगों और दुशमनों के बीच 50 फर्लांग की ही दूरी होती है।

और जंग के दौरान मरने वालों की संख्या गिनी नहीं जा सकती।"बान की मून ने कहा कि इतिहास के बदतरीन सबकों से पूरी तरह सीख लेना अभी तक बाकी है।

'इंडियन वॉर मेमोरियल्स ऑफ द फर्स्ट वर्ल्ड वॉर' का विमोचन

indian arm men rewarded after 100 years of first world war

कार्यक्रम के दौरान बान की मून ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष जॉन ऐश के साथ एक पुस्तक 'इंडियन वॉर मेमोरियलस ऑफ़ द फ़र्स्ट वर्ल्ड वॉर' का विमोचन भी किया।

इसमें दुनिया भर में प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों के स्मारक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। एक सौ तेरह पन्नों की इस पुस्तक का संपादन संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत अशोक मुखर्जी ने किया है।

इस मौके पर भारतीय राजदूत ने कहा, "प्रथम विश्व युद्ध के उन भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करके हमें आने वाली नस्लों को युद्ध से बचाना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed