फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian are buying edible lingerie and kinky handcuffs

भारतीयों को भाने लगे हैं कैसे-कैसे यौन उत्पाद?

Thu, 20 Nov 2014 07:27 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
indian are buying edible lingerie and kinky handcuffs

एडल्ट प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन खरीद के मामले में भारतीय विदेशियों को टक्कर देने लगे हैं। एडल्ट प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन सेल्स पर किए गए एक सर्वे में सामने आया है कि भारतीय यौन संबंधों में प्रयोगात्मक हो रहे हैं और अंतरंग क्षणों में नए-नए किस्म के उत्पादों का प्रयोग करने लगे हैं।

विज्ञापन


इन उत्पादों में एडिबल लांजरीज, केंडीज से बनी ब्रा, वाइब्रेटिंग कांडोम, एडल्ट गेम्स, मसाज ऑयल, और एडिबल बॉडी पेंट शामिल हैं। सर्वे में कहा गया है कि भारतीयों की खरीदारी की प्रवृति में गजब की फैंटसी होती है और उन्हें तरह-तरह के सेक्स उत्पाद खरीदने में मजा आता है।
विज्ञापन


सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि भारतीय अपने निजी पलों को लेकर काफी एडवेंचरस और प्रयोगात्मक होते हैं। सर्वे में बताया गया है कि जहां दक्षिण भारतीय महिलाएं को डिले जेल खरीदना पसंद करती हैं, वहीं उत्तर भारतीय महिलाएं केंडीज से बनी विशेष ब्रा खरीदना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली वालों को वाइब्रेटिंग कंडोम काफी भाते हैं। अपने उम्दा व्यापार कौशल के लिए जाने जाने वाले गुजराती लोग फन एडल्ट गेम्स पर अपना पैसा खर्च करते हैं। चेन्नई के लोगों को एडिबल बॉडी पेंट काफी भाता है।

हैदराबाद के लोगों को विशेष किस्म की हथकड़ियां पसंद हैं। केरला के लोगों को लेटेक्स फ्री कंडोम खरीदना पसंद है। सर्वे बताता है कि 35 साल से ऊपर की महिलाओं को इंटिमेट शेविंग क्रीम खूब पसंद आती है। 40 की उम्र के ऊपर के मर्दों को ल्यूब पसंद होता है। एडल्ट प्रोडक््टस की खरीदारी करने वाली 20 फीसदी महिलाएं फन स्टफ खरीदना ही पसंद करती हैं।

तरह तरह के उत्पादों के शौकीन हैं भारतीय

indian are buying edible lingerie and kinky handcuffs

सेक्सुअल हेल्थ को लेकर हुए एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आए। इस कांफ्रेंस में हिस्सा लेने आए तमाम सेक्सोलॉजिस्ट ने बताया कि किस तरह से भारत जैसे देश में महिलाएं अपने सेक्स अधिकारों को लेकर न सिर्फ सजग हुई हैं बल्कि वो अपने साथी से उचित सैटिस्‍फेक्शन की उम्मीद भी रखती है।

मुंबई के एक सेक्सोलॉजिस्ट शिरीष माल्डे ने बताया कि अब भारतीय महिलाओं के लिए सेक्स का मतलब सिर्फ बेडरूम के अंधेरे में किया जाने वाला एक निजी कृत्य भर नहीं रह गया है। एक ई कॉमर्स वेबसाइट द्वारा किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि अब भारतीयों की फैंटसी भी रफ्तार पकड़ रही है। सर्वे के मुताबिक फैंटसी उत्पादों की खरीदारी में पश्चिम भारत काफी आगे है।

सर्वे बताता है कि इस तरह के उत्पादों की खरीदारी का प्रतिशत पश्चिम भारत में 36%, दक्षिण भारत में 31% और उत्तर भारत में 22% के आस पास है। यह दर पूर्वी भारत में 7% के आस पास है।

आंकडे़ बताते हैं कि पूर्वी भारत में सबके कम ऑनलाइन खरीदारी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि हमे पाया है कि बंगाल के लोग फैन्सी मैन्स इनरवियर खरीदने के शौकीन होते हैं। वहीं वडोदरा, आईजोल, अंबाला, यवतमाल और इरनाकुलम जैसे छोटे शहरों के लोग लंबे समय से सेक्स उत्पादों के बड़े खरीदार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed