{"_id":"5e61af4030bc1fea4ac74f6f3348aeb1","slug":"indian-airforce-deploy-fighter-plane-in-laddhak","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को जवाब, लद्दाख में लड़ाकू विमान तैनात करेगा भारत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चीन को जवाब, लद्दाख में लड़ाकू विमान तैनात करेगा भारत
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना चीन को कड़ी टक्कर देने के लिए लद्दाख के न्योमा क्षेत्र में लड़ाकू विमानों का बेस बनाएगी। इसके लिए भारतीय वायुसेना अधिकृत 42 कॉम्बैट स्कवैड्रन क्षमता से कम विमानों के साथ काम कर रही है।
वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन के मुताबिक 12वीं और 13वीं योजना में वायुसेना को एक खास स्तर के लड़ाकू ताकत को हासिल कर लेना होगा।
वायुसेना की सालाना प्रेस कांफ्रेंस में ब्राउन ने इसकी ताकत बढ़ाने के संदर्भ में चीन का भी जिक्र किया और कहा कि भारत, चीन सीमा से लगे लद्दाख के न्योमा में लगे लद्दाख में लड़ाकू विमानों का बेस बनाएगा।
वायुसेना उत्तर पूर्व में 24 घंटों के ऑपरेशन के लिए सात एयरफील्ड भी विकसित कर रही है। ब्राउन ने जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारी हथियारों के साथ घुस आए आतंकवादियों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद की भी पेशकश की।
विज्ञापन
वायुसेना की क्षमता मजबूत करने के संदर्भ में ब्राउन ने कहा कि इसकी अधिकृत क्षमता 42 स्कवैड्रन की है। लेकिन यह कम क्षमता के साथ काम कर रही है।
अगर वायुसेना को 2017 तक मल्टी-रोल लड़ाकू विमान नहीं मिल पाते हैं तो इसकी ताकत घट सकती है।
उन्होंने कहा कि वायुसेना लद्दाख में लड़ाकू विमानों के लिए एक नया बेस बनाने का इरादा रखती है। इसके साथ ही इसका इरादा रनवे लंबाई को बढ़ाने और पाकिस्तान के साथ लगी नियंत्रण रेखा के गिर्द कारगिल एयरफील्ड को अपग्रेड भी करने का है।