{"_id":"8761b496-b299-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"indian-air-force-have-power-to-ruin-china-garrisons","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश मिलें तो पल में चीन की चौकियां उखाड़ देगी वायु सेना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आदेश मिलें तो पल में चीन की चौकियां उखाड़ देगी वायु सेना
चंडीगढ़/आशीष तिवारी
Updated Thu, 02 May 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख इलाके में बढ़ रही चीनी फौज की गतिविधियों और घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय वायु सेना का चंडीगढ़ हेडक्वार्टर पूरी तैयार से तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
लद्दाख के जिस दौलत बेग ओल्डी इलाके में चीनी सैनिकों ने पांच चौकियों को बनाया है, वहां तक पहुंचने में चंडीगढ़ एयरफोर्स के जहाजों को कुछ ही मिनट लगेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बार्डर एरिया पर एडवांस लैंडिंग ग्राउंड्स (एएलजी) पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के पूर्व एओसी और अब प्रमुख निदेशक ऑपरेशन (स्पेस) एयरफोर्स, एससी चाफेकर ने बुधवार को अमर उजाला से चंडीगढ़ एयरफोर्स मुख्यालय में हुई विशेष बातचीत में बताया कि उनका बेस किसी भी तरह की चीन की सैनिक गतिविधियों से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
लद्दाख में साढ़े सोलह हजार फीट की ऊंचाई पर बने दौलत बेग ओल्डी में सबसे पहले जहाज को लैंड कराने वाले एयर कमोडोर एससी चाफेकर ने चीनी गतिविधियों पर कहा कि उनके जवान और बेस पूरी तरह से दुश्मनों को करारा जवाब देने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि जब उनके जहाजी बेड़े दुर्गम इलाकों में सफल ऑपरेशन कर चुके हैं तो उनको साढ़े सोलह हजार फीट पर भी जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से जैसे आदेश मिलेंगे, उसके अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक बार्डर इलाकों में बने एडवांस लैंडिंग ग्राउंड्स (एएलजी) पूरी तरह से तैयार हैं, जो किसी भी एयर ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम हैं।
इस दौरान चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के नए एओसी एसके इंदोरिया ने भी कहा कि वह दुश्मन की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं।