फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india will take action against terrorist organization jmb.

अब इस आतंकी संगठन के खिलाफ अभियान छेड़ेगा भारत

Wed, 29 Oct 2014 07:57 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
india will take action against terrorist organization jmb.

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में फैले तार से चौकन्नी केंद्र सरकार ने इस आतंकी संगठन के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बीते दिनों बर्दवान में हुए बम विस्फोट और इससे संबंधित जांच की विस्तार से जानकारी हासिल करने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को इस आतंकी संगठन के खिलाफ देशव्यापी सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को एनएसजी और एनआईए प्रमुखों के साथ विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने गृह मंत्री को पूरी घटना और जांच प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का ब्यौरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएमबी के तीन दर्जन मॉड्यूल

india will take action against terrorist organization jmb.

अब तक की जांच से खुलासा हुआ है कि पश्चिम बंगाल से बम का निर्माण कर इसकी आपूर्ति जेएमबी को की जाती थी। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में जेएमबी के तार फैलने से केंद्र सरकार न सिर्फ चिंतित है बल्कि चौकन्नी भी है।

डोभाल ने गृह मंत्री को बताया कि बर्दवान विस्फोट मामले की छानबीन कर रहे जांचकर्ताओं को जेएमबी के देश भर में, खासकर, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत में करीब तीन दर्जन मॉड्यूल होने की आशंका है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में इस आतंकी संगठन की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के बीच नजदीकी सहयोग की जरूरत बताई। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों को भी जल्द ही इस बारे में आगाह करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed