फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india will raise issue of pakistani terrorist

पाक के जिंदा पकड़े गए आतंकियों का अब ऐसे इस्तेमाल करेगा भारत

Fri, 28 Aug 2015 12:46 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
india will raise issue of pakistani terrorist

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में अबू अब्दुल्ला नाम के एक और आतंकी का गुरुवार को जिंदा पकड़ा जाना पाकिस्तान के लिए बहुत बुरी खबर है। भारत जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के गंदे पाकिस्तानी खेल के मिले जिंदा सबूतों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेगा। यह गिरफ्तारी तब हुई है जब पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दोनों देशों के एनएसए स्तर की बातचीत के रद्द होने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


भारतीय एजेंसियां और विदेश मंत्रालय यूएन में पाकिस्तान की शिकायत को हास्यास्पद कदम मान रहा है। यून में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोदी ने भारत के खिलाफ शिकायत कर कश्मीर को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भुनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान भले भारत की ओर से दिए गए सबूतों से इनकार करता आ रहा हो मगर अकाट्स सबूतों के साथ जिंदा आतंकी के पकड़े जाने को पाकिस्तान आसानी से खारिज नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत उठाएगा मुद्दा

india will raise issue of pakistani terrorist

सूत्रों ने बताया कि भारत विदेशी एजेंसियों को भी इन आतंकवादियों से पूछताछ की पेशकश कर सभी संबंधित सबूत देगा। ताकि मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके। हालांकि भारत पाकिस्तान के साथ कश्मीर सहित अन्य मसले पर तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के पक्ष में सैद्धांतिक तौर पर नहीं है लेकिन पाक की आतंकवाद को शह देने की करतूतों की काट के लिए भारत यह कदम उठा सकता है।

पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां पाक आतंकियों को जिंदा पकड़ने की कोशिश में है। गुरदासपुर में पंजाब पुलिस की नाकाम कोशिश के बाद उधमपुर में दो गांव वालों ने नावेद को जिंदा पकड़ कर पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

पहले 2008 में मुंबई हमले के दौरान मोहम्मद अजमल कसाब, फिर उधमपुर हमले का आतंकी नावेद और अब उरी सेक्टर से घुसपैठ कर आए अब्दुल्ला की जिंदा गिरफ्तारी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर की पोल और खोल कर रख दी है। सेना की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 22 साल का अबदुल्ला बलुचिस्तान का रहने वाला लश्कर आतंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed