फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India sought help from Switzerland to investigate swiss accounts of Parneet Kaur

परनीत कौर के खाते की जांच में भारत ने स्विट्जरलैंड से मांगी मदद

Wed, 25 Nov 2015 08:59 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
India sought help from Switzerland to investigate swiss accounts of Parneet Kaur

भारत सरकार ने कांग्रेस नेता परनीत कौर और उनके बेटे रनिंदर सिंह के स्विस बैंक में कथित खातों की जांच के लिए स्विट्जरलैंड सरकार से सहयोग मांगी है। भारत का कर प्रशासन स्विस बैंक में खाता रखने वाले कई भारतीय नागरिकों की जांच कर रहा है। स्विस सरकार ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के नियमों के मुताबिक कर से जुड़े मामलों में सहयोग का मतलब खाता और अन्य जानकारियों को साझा करने होता है। स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन ने इस मामले में कौर और उनके बेटे से 10 दिन के भीतर अपील दायर कर अपना पक्ष रखने को भी कहा है।

विज्ञापन

एचएसबीसी के खाते में आया था नाम

India sought help from Switzerland to investigate swiss accounts of Parneet Kaur

स्विस कर प्रशासन ने दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में ये खुलासे किए हैं। इन अधिसूचनाओं में कौर और सिंह के बारे में उनकी राष्ट्रीयता और उनकी जन्म तारीख के अलाव कोई अन्य खुलासा नहीं किया गया है।

इस बारे में कौर और उनके बेटे की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली है। इससे पहले एचएसबीसी की सूची में नाम आने पर कौर ने किसी भी विदेशी बैंक में खाता होने से इनकार किया था। हाल में विदेश में कथित काला धन रखने वालों के नाम उजागर करने को लेकर बढ़ते वैश्विक दबाव को देखते हुए स्विट्जरलैंड ने कई भारतीयों और अन्य विदेशियों के नामों का खुलासा किया है।

कर से जुड़े मामले में आपसी सहयोग के समझौते के तहत स्विट्जरलैंड से भारत ने सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed